Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

सूचना

: लोहाघाट में संकष्ट हर चतुर्थी पर महिलाओ ने उपवास कर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर चंद्रमा को अर्ध्य देकर तोड़ा उपवास परिवार में सुख शांति की कामना की 

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 22, 2024
लोहाघाट में संकष्ट हर चतुर्थी पर महिलाओ ने उपवास कर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर चंद्रमा को अर्ध्य देकर तोड़ा उपवास परिवार में सुख शांति की कामना की गुरुवार को संकष्ट हर चतुर्थी के अवसर पर लोहाघाट क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने परिवार की खुशहाली व शांति के लिए उपवास कर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडित प्रकाश पुनेठा ने लोहाघाट के हथरंगिया सर्वदेव मंदिर व ठाड़ाढूगा में विमल मेहता के आवास में पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना संपन्न करवाई जिसमें क्षेत्र की कई महिलाओं ने प्रतिभाग किया पंडित पुनेठा ने बताया संकष्ट हर चतुर्थी का उपवास रखने से भगवान श्री गणेश परिवार में आए संकटो को हर लेते हैं और परिवार में सुख शांति देते हैं उन्होंने कहा भगवान श्री गणेश की आराधना के बाद महिलाएं रात्रि में चंद्रमा को अर्ध देकर व्रत पूरा करती हैं वही लोहाघाट के सुई क्षेत्र में भी महिलाओं ने संकष्ट हर चतुर्थी का उपवास कर पूर्ण विधि विधान के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की तथा क्षेत्र व परिवार में सुख शांति की कामना की इस दौरान आशा जोशी, ललिता जोशी ,नेहा राय ,हेमा राय, दीप माला राय, ऋतु उप्रेती , भावना राय, पूजा राय सहित कई महिलाएं मोजूद रही

जरूरी खबरें