Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: लोहाघाट में राशन डीलरों ने अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन एक मई से राशन ना बांटने की दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 20, 2023

 मांग पूरी ना होने पर एक मई से राशन नहीं बाटेंगे प्रदेश के राशन डीलर

अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर चंपावत जिले के राशन डीलरों ने यूनियन जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह बोरा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया तथा मांगे पूरी ना होने पर एक मई से राशन ना बांटने की चेतावनी दी यूनियन जिला अध्यक्ष प्रकाश बोहरा ने बताया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तराखंड के तत्वाधान में आज चंपावत जिले के पाटी लोहाघाट व बाराकोट ब्लॉक के सभी राशन डीलरों की बैठक करी गई बैठक में राशन डीलरों को मानदेय देने व अभी तक के राशन डीलरों के समस्त बिलों का भुगतान करने की मांग जल्द पूरी करने का मामला उठाया गया राशन डीलरों ने कहा सरकार से कई बार वार्ता करने के बाद भी राशन डीलरों को सिर्फ कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं पर अभी तक मांग पूरी नहीं करी गई है जिस कारण पूरे प्रदेश के राशन डीलरों में सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है राशन डीलरों ने कहा अगर जल्द राशन डीलरों की मांग पूरी नहीं की जाती है तो प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश के सभी 13 जिलों के राशन डीलर एक मई न तो राशन उठाएंगे और ना ही राशन बाटेंगे जिस कारण जनता को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी सरकार की होगी बैठक में दूर-दूर क्षेत्रों से राशन डीलर पहुंचे हुए थे बैठक की अध्यक्षता हरीश पांडे की रही प्रदर्शन करने में राजीव मुरारी ,सलीम जावेद, सुरेश चंद्र जोशी, विक्रम सिंह रमेश ढेक, चंद्र बल्लभ जोशी, दीपक पुजारी, ईश्वरी दत्त, केदार दत्त ,हरिश्चंद्र सहित कई राशन डीलर मौजूद रहे

जरूरी खबरें