: लोहाघाट:प्राथमिक विद्यालय गुड़मांगल में गुलदार की दहशत नौनिहालों को बड़ा खतरा ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया नौनिहालों की जान से खिलवाड़ का आरोप /अभिभावक पहरे पर
Laxman Singh Bisht
Tue, Mar 4, 2025
प्राथमिक विद्यालय गुड़मांगल में गुलदार की दहशत नौनिहालों को बड़ा खतरा ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया नौनिहालों की जान से खिलवाड़ का आरोप अभिभावक पहरे पर
चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे रा0प्रा 0विद्यालय गुड़मांगल में गुलदार का खतरा लगातार बना हुआ है आज सुबह 10:00 बजे विद्यालय समय पर गुलदार विद्यालय में पहुंच गया गुलदार के इस तरह विद्यालय में लगातार आने से पढ़ने वाले बच्चों व अध्यापकों को बड़ा खतरा पैदा हो गया मंगलवार को ग्राम प्रधान प्रशासक रीता सिंह ने बताया कुछ दिन पूर्व भी गुलदार विद्यालय में सोया हुआ था तथा लगातार स्कूल परिसर के आसपास मंडरा रहा है आज भी 10:00 बजे के लगभग विद्यालय समय पर गुलदार विद्यालय में पहुंच गया रीता सिंह ने कहा जिस कारण स्कूली बच्चों को बड़ा खतरा पैदा हो गया है अभिभावक स्कूल में बच्चों का पहरा दे रहे हैं कहा वन विभाग को पूर्व में सूचना देने के बावजूद वन विभाग के अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेंगी तथा उनके द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई कहा वन विभाग बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है रीता सिंह व क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा अगर गुलदार कोई अप्रिय घटना को अंजाम देता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग के अधिकारियों की होगी जिन्हें सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई कहा रविवार को भी गुलदार ने गांव के युवक पर हमला करने का प्रयास किया था युवक ने किसी तरह भाग कर जान बचाई ग्राम प्रधान प्रशासक व ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है तथा मांग पूरी न होने पर वन विभाग कार्यालय लोहाघाट में धरना देने की चेतावनी दी गई है कुल मिलाकर स्कूल में बच्चों की जान को बड़ा खतरा पैदा हो चुका है पर वन विभाग के अधिकारी आंख मुदे सोए पड़े हैं लगता है किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं