Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: लोहाघाट के सीमावर्ती गांवो में अज्ञात बीमारी से कई मवेशी गंभीर रूप से हुए बीमार ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से मवेशियों का उपचार करने की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 21, 2023
लोहाघाट के सीमावर्ती गांवो में अज्ञात बीमारी से कई मवेशी गंभीर रूप से हुए बीमार लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे सुल्ला पासम, मडवा , रोसाल, डनगांव व दसलेख क्षेत्र में मवेशियों में फैली अज्ञात बीमारी से ग्रामीणों के कई मवेशी गंभीर रूप से बीमार पड़े हैं तथा कुछ मवेशियों की मौत भी हो चुकी है जिला किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया सीमावर्ती गांवो में आजकल मवेशियों में अज्ञात बीमारी का प्रकोप फैला हुआ है बीमारी से पशुओं के शरीर में बड़े-बड़े दाने होने के साथ कीड़े तक पढ़ चुके हैं तथा मवेशी दर्द से कराह रहे हैं तथा क्षेत्र में कुछ मवेशियों की मौत भी हो चुकी है पांडे ने कहा पशुपालन विभाग को सूचना देने के बाद भी विभाग की टीम अभी तक उपचार के लिए नहीं पहुंची है जिस कारण क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है वही ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से उनके मवेशियों का जल्द उपचार करने की मांग की है चंपावत के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीएस भंडारी ने कहा मामला उनके संज्ञान आया है पशुओं के सैंपल लेकर शोध केंद्र मुक्तेश्वर भेजे जा रहे हैं जल्द विभाग की टीम क्षेत्र में जाकर पशुओं में टीकाकरण करेगी

जरूरी खबरें