Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: लोहाघाट में पालिका बोर्ड की पहली बैठक में नगर के विकास के लिए कई प्रस्तावो पर लगी मोहर/ नगर के विकास के लिए पालिका बोर्ड का किया जाएगा भरपूर सहयोग :विधायक अधिकारी/ विकास कार्यों में नहीं रखी जाएगी कोई कमी पालिका अध्यक्ष: वर्मा

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 5, 2025
विकास कार्यों में नहीं रखी जाएगी कोई कमी पालिका अध्यक्ष: वर्मा :बुधवार को लोहाघाट नगर पालिका सभागार में लोहाघाट नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता तथा अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के संचालन में संपन्न की गई बोर्ड बैठक में लोहाघाट विधायक अधिकारी मौजूद रहे विधायक अधिकारी ने नवनिर्वाचित बोर्ड को शुभकामनाएं देते हुए कहा उन्हें पूरी आशा है नया बोर्ड पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में नगर के विकास के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएगा उन्होंने पालिका अध्यक्ष वर्मा के द्वारा पूर्व में किए गए विकास कार्यों की सराहना की   विधायक अधिकारी ने कहा नगर के विकास के लिए वे पालिका बोर्ड का भरपूर सहयोग करेंगे इस दौरान विधायक ने नवनिर्वाचित बोर्ड को कई अहम सुझाव दिए जिसमें नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाना मुख्य रहा विधायक अधिकारी ने कहा लोहाघाट को स्वच्छ रखने के लिए नगर के बाहर खुली हुई अवैध मीट की दुकानों को मीट मंडी में शिफ्ट किया जाए जिसके लिए वह जल्द एसडीएम से वार्ता करेंगे तो वही नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने सर्वप्रथम नगर की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा नगर के विकास के लिए कोई भी कमी नहीं रखी जाएगी वर्मा ने कहा इस बार उनकी पहली वरीयता नगर की पेयजल समस्या को दूर करना है जिसके लिए वह सरयू पेयजल लिफ्ट योजना निर्माण के लिए प्रयासरत है जिसमें डीपीआर की कार्रवाई अग्रसर है कहां नगर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा नगर में बुजुर्गों के बैठने के लिए जगह-जगह बेंच लगाए जाएंगे तथा घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा पेयजल समस्या को दूर करने के लिए नगर में सोलर हैंड पंप लगाए जाएंगे नगर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे, स्लाटर हाउस निर्माण कार्य के साथ कई विकास कार्य किए जाएंगे तथा पालिका की पार्किंग शुरू की जाएगी जिसमें पालिका 800 रुपए प्रतिमाह शुल्क लेगी वही पालिका अध्यक्ष ने सहयोग के लिए विधायक अधिकारी को भी धन्यवाद दिया इस दौरान नगर के सभासदों के द्वारा बोर्ड के समक्ष अपने अपने वार्डों की समस्याओं को रखा सभासदों ने कहा जिन गलियों में कूड़ा वाहन नहीं जा पता है उन गलियों में हाथ गाड़ी से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, परिवार रजिस्टर की समस्या को दूर किया जाए, तथा वार्ड में सोलर हैंड पंप स्थापित किए जाएं अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने जानकारी देते हुए बताया नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है तथा परिवार रजिस्टर की समस्या का समाधान कर लिया गया है जिसमें व्यक्ति से भर उन्हें नकल उपलब्ध कराई जा रही है तथा महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को रोजगार संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा और नगर में हो रहे अतिक्रमण के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया अतिक्रमण कार्यों को नोटिस दिए गए हैं तथा नगर में स्लाटर हाउस निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है जिसका जल्द निर्माण किया जाएगा उन्होंने कहा स्वच्छता पर पालिका विशेष ध्यान रखेगी बैठक में सभासद सुरेश फर्त्याल ,खड़क सिंह, योगेश जोशी ,आशीष राय दीपा गोस्वामी ,आरती देवी के साथ कविराज मोनी ,ललित भट्ट ,प्रकाश उप्रेती आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें