Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:सिक्ख श्रद्धालु व बाराती बबाल में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 9, 2024
सिक्ख श्रद्धालु व बाराती बबाल में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद [caption id="attachment_20842" align="alignnone" width="300"] शनिवार को गदरपुर से रीठा साहिब गुरुद्वारा जा रहे सिक्ख श्रद्धालुओं व बारातीयों के बीच रीठा साहिब सड़क में जोसुयरा के पास हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने रविवार को एक दूसरे के खिलाफ लोहाघाट थाने में तहरीर दी है तथा एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं दोनों पक्षों की तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है सिख श्रद्धालुओं की ओर से गौरव कंबोज निवासी गदरपुर ने तहरीर में बताया वह रीठा साहिब गुरुद्वारा जा रहे थे तभी पीछे से आ रही टाटा नेक्सोंन कार uk04 एएच0006 ने उन्हें ओवरटेक कर कार बीच सड़क में खड़ी कर दी[/caption] तथा बहस के बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई तथा इन लोगों के द्वारा अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया गया जिसके बाद हम लोग वहां से चले गए लेकिन हमारे साथी पप्पू का मोबाइल फोन मौके पर गिर गया था तो मोबाइल लेने के लिए रंजीत और पप्पू वापस मौके पर गए तो कार सवार व उनके साथियों ने मिलकर दोनों को जमकर पीटा मारपीट की सूचना पर प्रिंस व आकाश और अन्य लोग मौके पर गए तो इन लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया तथा उनकी बुलेट मोटरसाइकिल व प्रिंस को खाई में धकेल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद हम लोग जान बचाकर भागे तथा पुलिस को सूचना दी वहीं विपक्षी जीवन सिंह निवासी जेती( अल्मोड़ा) ने लोहाघाट थाने में अज्ञात सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया वे लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र की बारात में शामिल होने जा रहे थे तभी जोसुडा के पास सिक्ख श्रद्धालुओं से पास लेने के चक्कर में उनसे बहस हो गई जीवन सिंह ने बताया इतने में ही 10 से 15 बाइक सवार सिक्ख श्रद्धालुओं ने लाठी डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया तथा उनकी कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया हमले में उन लोगों को काफी चोटे लगी हैं तथा उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया वही लोहाघाट थाने के प्रभारी एसओ चेतन रावत ने बताया सिक्ख श्रद्धालुओं की तहरीर पर अज्ञात बारातियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 427 ,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा जीवन सिंह की तहरीर पर अज्ञात सिक्ख श्रद्धालुओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 427 ,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मारपीट में गायब हुए सभी वाहनों को बरामद कर लिया गया है मामले की जांच जारी है वहीं बवाल होने की आशंका को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है तथा बाहरी जिलों से पुलिस फोर्स को जिले के विभिन्न स्थानों में तैनात कर दिया गया है मालूम हो शनिवार को हुई इस मारपीट में 15 से 20 लोग घायल हो गए थे तथा कई वाहन टूट फूट गए थे फिलहाल इस मामले को लेकर माहौल गरमाया हुआ है वही लोगो ने इस घटना की निन्दा करते हुए पुलिस से एसी घटनाओं में सख्ती से रोक लगाने की मांग की है उन्होंने कहा इस प्रकार की घटनाओं से क्षेत्र का नाम खराब होता है

जरूरी खबरें