: लोहाघाट:भव्य समारोह के बीच गोविंद बर्मा ने ली पालिकाध्यक्ष पद की शपथ लोहाघाट में बनी ट्रिपल इंजन की सरकार /गोविंदा के शपथ ग्रहण में बड़ी संख्या में पहुंची जनता
Laxman Singh Bisht
Fri, Feb 7, 2025
भव्य समारोह के बीच गोविंद बर्मा ने ली पालिकाध्यक्ष पद की शपथ लोहाघाट में बनी ट्रिपल इंजन की सरकार
गोविंदा के शपथ ग्रहण में बड़ी संख्या में पहुंची जनता
लोहाघाट नगर पालिका में आज नया पालिका बोर्ड अस्तित्व में आ गया है और नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार का गठन हो गया है लोहाघाट नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी की अध्यक्षता में आज रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया एसडीएम लोहाघाट नितेश डांगर के द्वारा भाजपा के नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा सहित नगर के सभी सात वार्डों के सभासदो ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई शपथ ग्रहण समारोह में सैकड़ों की संख्या में नगर की जनता मौजूद रही
शपथ लेने के साथ ही नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा उन्होंने चुनाव के दौरान नगर की जनता से जो वादे किए हैं वह उसे हर हाल में निभाएंगे वर्मा ने कहा नगर की सबसे बड़ी पेयजल समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को धरातल पर उतारने के लिए कार्य किया जाएगा जल्द ही नगर की जनता को सरयू का पानी उपलब्ध होगा इसके अलावा नगर की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे तथा नगर की जनता को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे तथा अन्य समस्याओं पर भी गंभीरता पूर्वक कार्य किया जाएगा
गोविंद वर्मा ने कहा अपने नए युवा सभासदों की टीम व जनता के सहयोग से लोहाघाट नगर को एक आदर्श नगर बनाया जाएगा जिसकी मिसाल पूरे प्रदेश में होगी उन्होंने नगर की जनता को अपना अमूल्य आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद दिया इस दौरान नगर की जनता व व्यापारियों ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया शपथ ग्रहण समारोह में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के साथ-साथ सार्की टोला वार्ड की सभासद आरती देवी, बजरंगबली वार्ड के सुरेश फर्त्याल, रिकेश्वर वार्ड की दीपा गोस्वामी, लोहावती वार्ड की रेनू गढकोटी, मीना बाजार वार्ड के खड़क सिंह तथा कचहरी वार्ड के आशीष राय तथा ठाड़ाढुंगा वार्ड के सभासद योगेश जोशी ने भी शपथ ली
सभी सभासदों ने नगर व वार्ड के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्ज राज्य मंत्री गणेश सिंह भंडारी ने कहा चुनाव में भाजपा ने जनता से जो वादे की है उन्हें हर हाल में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा लोहाघाट नगर के युवा पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में विकास के नए आयाम लिखेगा वही नगर की जनता को अपने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष से बड़ी आशाए है लोगों ने कहा आज नगर की सबसे बड़ी समस्या पेयजल व स्वास्थ्य की है उन्हें पूरी आशा है नगर में ट्रिपल इंजन काफी तेजी से विकास कार्य करते हुए नगर की जनता को पेयजल और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से निजात दिलाएगा
साथ साथ नगर के लोगों को उनकी भूमि का मालिकाना हक मिलेगा ऐसा उन्हें ट्रिपल इंजन की सरकार से अपेक्षाएं है मालूम हो इस बार के नगर निकाय चुनाव में भाजपा के गोविंद वर्मा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और लगातार दूसरी बार लोहाघाट के पालिका अध्यक्ष बने इससे पूर्व उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ भाजपा के दीपक ओली को मात दी थी बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए इस बार भाजपा ने उन्हें पालिका अध्यक्ष का टिकट दिया था पार्टी की अपेक्षा पर वर्मा पूरी तरह खरे उतरे अपने कुशल व मृदु व्यवहार तथा नगर में किए गए विकास कार्यों की बदौलत गोविंद वर्मा नगर में काफी लोकप्रिय तथा जनता के बीच उनकी एक ख़ास छवि बनी हुई है
कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए नगर की जनता को धन्यवाद देते हुए आभार जताया तथा पालिका अध्यक्ष सहित समस्त सभासदों का स्वागत किया कार्यक्रम में जीजीआईसी लोहाघाट की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए तथा क्षेत्रीय गायक प्रदीप कुमार ने भी अपने गीतों से जनता का मनोरंजन किया
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, चुनाव प्रभारी शंकर कोरंगा , सतीश चंद्र पांडे , सुभाष बगोली,सतीश चंद्र खर्कवाल,लता वर्मा ,राजु गढ़कोटी मोहित पाठक ,जीवन गहतोड़ी भुवन बहादुर, बलवंत गिरी ,प्रकाश राय व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, भैरव दत्त राय, दिनेश सुतेड़ी, कीर्ति बगोली, दीपक सुतेड़ी, सचिन जोशी, गोविंद बोहरा, नगेंद्र जोशी, गणेश पुनेठा,अजय बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन दीपक जोशी का रहा