Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: लोहाघाट नगर में पेयजल संकट को देखते हुए जल संस्थान के द्वारा टैंकरों के जरिए मुख्य टैंकों में डाला जा रहा है पानी सिंचाई विभाग से कोली ढेक झील से 600 केएल पानी प्रतिदिन लोहावती नदी में छोड़ने की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 19, 2023
  लोहाघाट नगर क्षेत्र में गहराए पेयजल संकट को लेकर लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से जल संस्थान के द्वारा मुख्य टैंक में टैंकरों से पानी डाला जा रहा है। जिससे नगर में पेयजलापूर्ति बनी रहे। पानी की समुचित व्यवस्था के लिए वाटर टैंकरों के माध्यम से मुख्य टैंक में पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस व्यवस्था को सुचारू तरीके से संचालित करने के लिए जल संस्थान विभाग प्रतिदिन पचास हजार लीटर टैंकरों से पानी लाकर मुख्य टैंक में डालकर नगर में वितरित कर रहा है जल संस्थान के अवर अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर सिंचाई विभाग को भी पत्र भेजा है कि कोली ढेक झील से लोहावती नदी में 600 केएल पानी प्रतिदिन छोड़ने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा पाटन में लगाए गए ट्यूबल में इन दिनों सफाई का कार्य चल रहा है शीघ्र ट्यूबवेल का आधा पानी नगर के लिए तथा आधा पानी ग्राम सभा रायकोट  को दिया जाएगा। अभियंता बिष्ट ने कहा गर्मी बढ़ने के साथ साथ ही लोहाघाट नगर के पेयजल स्रोत सूखने लग गए हैं जिस कारण नगर क्षेत्र में पेयजल की किल्लत बढ़ रही है वही तपिश बढ़ने के साथ ही अब प्राकृतिक जल स्रोत भी जबाव देने लगे हैं। हालात यह हैं कि प्राकृतिक जल स्रोत सूखने से नगर क्षेत्र के लोग पानी की बूंद-बूंद को मोहताज होने लगे हैं। लोगों को इस पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के लिए जल संस्थान अब टैंकरों के जरिए मुख्य टैंक में पानी डाल रहा है ताकि लोगों को पेयजल किल्लत से राहत मिल सके वही लोहाघाट नगर पालिका के सभासद दीपक शाह ,राज किशोर साह व लोगों के द्वारा संस्थान के इस प्रयास की सराहना करी गई

जरूरी खबरें