Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मानसून को देखते हुए NH-09 में एक जुलाई से रात में वाहनो का संचालन बंद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 28, 2025

मानसून को देखते हुए NH-09 में रात में वाहनो का संचालन बंद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए निर्देशमानसून अवधि-2025 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर 1 जुलाई 2025 से अग्रिम आदेशों तक रात्रिकालीन वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंपावत श्री जयवर्धन शर्मा ने बताया कि यह निर्णय संवेदनशील मार्गों पर भूस्खलन, दुर्घटनाओं एवं अन्य आपदाजनित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

प्रतिबंधित मार्ग एवं समयावधियां इस प्रकार हैं:

चंपावत से घाट की ओर – रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 04:00 बजे तक

बनलेख से टनकपुर की ओर – रात्रि 09:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक

ककराली गेट से चंपावत की ओर – रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक

प्रमुख निर्देश:

1. आदेशों का उल्लंघन अक्षम्य होगा। प्रतिबंधित अवधि में किसी भी दुर्घटना या अवैध वाहन संचालन की स्थिति में संबंधित थाना/चौकी प्रभारी पूरी तरह उत्तरदायी होंगे।

2. एम्बुलेंस, अग्निशमन एवं अन्य अत्यावश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

3. यदि किसी अन्य वाहन का प्रतिबंधित अवधि में संचालन आवश्यक हो, तो क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी अथवा पुलिस क्षेत्राधिकारी स्थिति की समीक्षा कर अनुमति देने के लिए अधिकृत होंगे।अपर जिलाधिकारी शर्मा ने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं परिवहन एजेंसियों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सहयोग प्रदान करें, ताकि मानसून काल में जनहानि एवं सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावी रूप से बचा जा सके।

जरूरी खबरें