Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट में पांच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 20, 2026

बाराकोट में पांच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ ।सम्भाग उत्तराखंड भाग कुमाऊं अंचल चम्पावत के द्वारा आज मंगलवार को बाराकोट मे पांच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का आंचल अभियान प्रमुख निशा के नेतृत्व में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की मूर्ति में दीप प्रज्वलन कर किया गया । उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता नरेंद्र सिंह फर्त्याल द्वारा एकल अभियान के कार्यो की प्रशंसा की साथ ही दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र मे किए जा रहे कार्य की सराहना की । मुख्य अतिथि हेमन्त लूंठी बाराकोट पुलिस चौंकी द्वारा एकल अभियान की सराहना की कहां दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में एकल अभियान ग्राम के विकास के लिए कार्य कर रहा है । कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि सुश्री मनीषा कालाकोटी जिला पंचायत सदस्य रैगांव इस सत्र की अध्यक्षता कर रहे संजय वर्मा संच अध्यक्ष बाराकोट, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी। मोहन भट्ट , उमेश भट्ट , शंकर पांडे , अंचल उपाध्यक्ष सुरेश तिवारी , गिरीश सोराड़ी ,गंगा सिंह बिष्ट, श्रीमान मोहन जुकरिया जी , बबलू सिंह , दिलीप सिंह, पंकज सिंह , रेणुका जी , लक्ष्मी जी , आरती जी , अनीता जी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें