Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

: लोहाघाट:कलश यात्रा के साथ मड़लक में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 27, 2024
कलश यात्रा के साथ मड़लक में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ लोहाघाट विकासखंड के मडलक क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भगवती मंदिर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा मड़लक भगवती मंदिर से मडलक बाजार होते हुए मजपीपल गांव में स्थापित पुरातन शिव मंदिर से होते हुए वापस देवी मंदिर पहुंची। नमो भगवते वासुदेवाय से गुंजायमान नारों से पारंपरिक लिबास में भारी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन यहां के बगोटी गांव के शहीद हरी सिंह पुजारी की विरंगाना सरस्वती देवी और उनकी छोटी बहन देवडांगर खीमा पुजारी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। खीमा पुजारी के पति का भी विवाह के आरंभिक वर्षों में ही निधन हो गया था। दोनों ही बहनों का मायका मड़लक गांव में है दोनों का पूरा जीवन मायके में ही बीता है। स्व हरी सिंह पुजारी सन 1971 के भारत पाक युद्ध में शहीद हो गए थे। वर्तमान में दोनों बहनें धार्मिक कार्यों में अपना योगदान देती हैं। और इस बार पुनः उनके द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा में यहां के बगोटी गांव के बरेली निवासी पंडित श्री जनार्दन पाण्डेय कथावाचक हैं। कथा सुनाते हुए उन्होंने सभी को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा में पंडित दीनानाथ पाण्डेय, खिलानंद कलोनी हरीश पांडेय, दिनेश शास्त्री, शंकर पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय ने देवपूजन किया। कथा में मुख्य यजमान पुरन सिंह पुजारी, ग्राम प्रधान भुवन भट्ट, मंदिर समिति अध्यक्ष पवन कुमार जोशी, सचिव शंकर दत्त पाण्डेय, देव सिंह धौनी, विक्रम सिंह सामंत, संतोक सिंह रावत, डा सतीश चंद्र पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, भीम दत्त पंत, पुरन पंत, बद्री सिंह सामंत, राजपाल सामंत, पुष्कर सिंह बोहरा, बहादुर चंद, आंनद जोशी, शीशपाल पुजारी, खीम सिंह पुजारी, भुवन पांडेय, उमेद सामंत, लक्ष्मी दत्त पाण्डेय आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।

जरूरी खबरें