: हरीद्वार:बियर बाट कर सोशल मीडिया में फॉलोअर बढ़ाना यूट्यूबर को पड़ा महंगा
Laxman Singh Bisht
Thu, Jun 20, 2024बियर बाट कर सोशल मीडिया में फॉलोअर बढ़ाना यूट्यूबर को पड़ा महंगा
हरिद्वार में बियर बांट कर सोशल मीडिया पर फॉलोइंग बढ़ाना यूट्यूबर को भारी पड़ गया है। ड्राई एरिया में बियर बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने अंकुर चौधरी नाम के युवक पर कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने युवक को पकड़कर उसका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है। इतना ही नहीं पुलिस की ओर से यूट्यूबर का एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें अंकुर चौधरी अपनी हरकत के लिए सार्वजनिक तौर से माफी मांग रहा है। मालूम हो अंकुर चौधरी नाम का युवक इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर पोस्ट करता है। सोशल मीडिया पर फॉलोइंग बढ़ाने के लिए वह कई तरह के हथकंडे अपनाता हैं। बुधवार को उसका कनखल क्षेत्र में बीयर की केन बांटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने वीडियो को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की है