रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में आईटीबीपी फैमिली क्वार्टर के करीब चहल कदमी करता दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट में आईटीबीपी फैमिली क्वार्टर के करीब चहल कदमी करता दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है। लोहाघाट के आईटीबीपी फैमिली क्वार्टर के आसपास गुलदार दिखाई देने की सूचना सामने आई है। गुलदार की मौजूदगी की खबर से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।स्थानीय शशांक पांडे के अनुसार, हर वर्ष झूमाधुरी मेले के आसपास गुलदार दिखाई देने का सिलसिला देखने को मिलता है। इस बार भी मेले के आसपास गुलदार की दस्तक से लोगों की चिंता बढ़ गई है। गुलदार की आवाजाही को देखते हुए कई लोगों ने सुबह और शाम के समय क्षेत्र में टहलना और अकेले बाहर निकलना बंद कर दिया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र के नजदीक गुलदार की मौजूदगी बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।वहीं, वन विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने लोगों से सुबह-शाम अकेले सुनसान रास्तों पर न जाने, विशेषकर बच्चों को अकेले बाहर न भेजने तथा गुलदार दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे छेड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।गुलदार की लगातार हो रही आवाजाही के चलते क्षेत्र में सावधानी और निगरानी बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।