Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : कपकोट: बंद कमरे में लड़कियों के साथ मारपीट/ मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल आरोपी पुलिस पर हमला कर फरार

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 8, 2025

पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला किया दर्ज।बागेश्वर जिले के कपकोट से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है जहां दो नाबालिग लड़कियों को बंद कमरे में मारपीट, गाली गलौज व मुर्गा बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है ।घटना रविवार की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कुछ युवक दो नाबालिग लड़कियों के साथ जबरन बंद कमरे में उनके साथ मारपीट, गाली गलौज करने के साथ जबरन मुर्गा बना रहे हैं। जब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ और लड़कियों के परिजनों को यह बात पता चली तो उन्होंने कपकोट थाने में चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम तथा अन्य कई संगीन धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी।सोमवार को मंडलसेरा बाईपास में पुलिस चेकिंग कर रही थी पुलिस के द्वारा सामने से आ रही बिना नंबर की कार को रोकने का प्रयास किया पर आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने किसी तरह वाहन को रोका और चालक गिरफ्तार कर लिया। जबकि वाहन में सवार दो आरोपी पुलिस कर्मियों को धक्का देकर वहां से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया योगेश गढ़िया(23) पुत्र कंचन सिंह निवासी खाईबगड़ को पकड़ लिया गया है जबकि लक्की कठायत पुत्र खुशाल कठायत, दीपक उर्फ दक्ष फर्स्वाण निवासी कपकोट फरार हो गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे है। थानाध्यक्ष ने बताया मामले में एक अन्य आरोपी तनुज गढ़िया के खिलाफ भी मामला दर्ज है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है ।मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के द्वारा जगह-जगह दबिश दी जा रही है ।जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा मामले की जांच सब इंस्पेक्टर मंजू पवार कर रही है । घटना से क्षेत्र में काफी आक्रोश है लोग पुलिस से जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मालूम हो आरोपियों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ बंद कमरे में मारपीट व गाली गलौज की जिसके बाद उन्हें मुर्गा बनाकर उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। घटना से क्षेत्र में काफी आक्रोश है।

जरूरी खबरें