Saturday 23rd of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को दिया कृमि मुक्ति का संदेश।

चंपावत:देवीधुरा के कानिकोट मे घर में घुसा सांपो का जोड़ा वन विभाग ने किया रेस्क्यू

संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत लोहाघाट से किया गया था रैफर। जहर खाने का अंदेशा

ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले और दायित्वों में बदलाव।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न-मेधावी छात्र हुए सम्मानित

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : खेतीखान:बाँजगांव मे नव दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ के छठे दिन राम-भरत मिलाप प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 23, 2026

बाँजगांव मे नव दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ के छठे दिन राम-भरत मिलाप प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु।

राम कथा में उमड़ रहा है भक्तों का सैलाब

गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, बाँजगांव खेतीखान में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ के छठे दिवस में कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कथा व्यास पंडित नकुल पंत महाराज ने भगवान श्रीराम एवं भरत जी के प्रेम, त्याग और भाईचारे का मार्मिक वर्णन करते हुए “राम-भरत मिलाप” प्रसंग सुनाया।कथा व्यास पंडित नकुल पंत महाराज ने बताया कि जब भरत को भगवान श्रीराम के वनवास का समाचार मिला तो वे अत्यंत व्यथित हो उठे। उन्होंने राज्य और राजसुख को त्यागकर भगवान श्रीराम को वापस अयोध्या लाने का संकल्प लिया। चित्रकूट में जब भरत और श्रीराम का मिलन हुआ तो वह दृश्य अत्यंत भावुक एवं हृदयस्पर्शी था। दोनों भाइयों का प्रेम, समर्पण और मर्यादा सम्पूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श है। महाराज ने कहा कि आज के समय में राम-भरत जैसा भाईचारा, त्याग और परिवार के प्रति समर्पण समाज को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने धर्म और मर्यादा का पालन करते हुए वनवास स्वीकार किया, वहीं भरत जी ने सिंहासन को अस्वीकार कर भाई प्रेम और आदर्श का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

श्रीराम कथा महायज्ञ के आयोजक एवं गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के महंत 108 मुनेश्वर गिरि जी महाराज तथा महंत यमुना गिरि जी महाराज ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण हेतु पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा समाज में प्रेम, संस्कार, धर्म एवं एकता का संदेश देती है तथा युवाओं को अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य करती है।भक्ति भाव सेवा परिवार के संस्थापक पंडित नकुल पंत महाराज एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा कथा आयोजन को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। उनकी टीम लगातार श्रद्धालुओं की सेवा, व्यवस्था एवं धार्मिक वातावरण को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। क्षेत्रवासियों ने आयोजन समिति एवं भक्ति भाव सेवा परिवार की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर “जय श्रीराम” के जयघोष करते रहे। पूरा कथा पंडाल भक्तिरस में डूबा रहा। कथा के पश्चात भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया।इस अवसर पर नो बुगा फड़का क्षेत्र के बाजगांव, बायलाबूग, सुजानगांव, तपनीपाल, मारागांव, कड़वाल गांव, कमलेख, मनर तल्ला, गम्भीर गांव, बटुलबाज सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें