Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत :राजी जनजाति गांव खिरद्वारी का कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया भ्रमण

Laxman Singh Bisht

Sun, May 19, 2024
राजी जनजाति गांव खिरद्वारी का कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया भ्रमण चंपावत जिले के एकमात्र राजि जनजाति गांव खिरद्वारी का कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा जिलाधिकारी नवनीत पांडे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय, खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ भ्रमण कर ग्रामीणों का घर-घर जाकर हाल जाना व उनकी समस्याएं सुनी*। साथ ही जूनियर हाई स्कूल में ग्राम पंचायत पोथ के खिरद्वारी सहित लोडीयालसेरा, फुरक्याझाला, कोटकेंद्री के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। गांव के भ्रमण के दौरान आयुक्त कुमाऊं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने गांव के सबसे बुजुर्ग दंपति के घर जाकर उनके साथ बैठकर उनसे बातचीत करते हुए उनकी बोली भाषा, इतिहास व जीवन शैली के बारे में जानकारी ली*। भ्रमण के दौरान आयुक्त ने कहा कि इस गांव की हर एक समस्या का नियत समय पर समाधान करते हुए इन्हें समाज की मुख्य धारा में ले जाने का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में आयुक्त ने मुख्य तौर पर सड़क सुविधा, गांव में हाई स्कूल खोले जाने, ग्रिड से विद्युतीकरण कराए जाने, एएनएम के नियमित तैनाती किए जाने की गांव की मांग व समस्या पर संबंधित विभागों से की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए*। 35 परिवारों के इस राजि जनजाति गांव खिरद्वारी में वर्तमान में सभी के आधार कार्ड बने हैं, पूरे परिवारों को नियमित सस्ता गल्ला से खाद्यान्न मिल रहा है, गांव में सभी परिवारों को पीएम आवास आवंटित है, वर्तमान में लगभग 12 प्रधानमंत्री आवासों (पक्के) का निर्माण किया जा रहा है, नलकूप विभाग द्वारा नियमित पंपिंग योजना से सिंचाई सुविधा दी जा रही है, जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल योजना अंतर्गत प्रत्येक घर में नल में पानी आ रहा है। जिसका आयुक्त ने घर-घर जाकर निरीक्षण भी किया। गांव के आंगनबाड़ी में 12, राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 18 तथा जूनियर हाई स्कूल में 12 बच्चे अध्यनरत हैं। शत प्रतिशत बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। पशुपालन, उद्यान एवं कृषि आदि विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जा रहा है। गांव में 35 में से 05 परिवारों को सोलर लाइट की सुविधा दी गई है। 30 परिवारों हेतु सोलर लाइट स्वीकृति मिल गई है, शीघ्र ही इन घरों में भी सोलर लाइट लग जाएगी। 7 बच्चे जिनके आधार न होने के कारण छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा था। उनके आधार कार्ड बन गए हैं अब बैंक खाता खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है। यह सभी जानकारी ग्राम प्रधान सचिन सिंह तथा ग्रामीणों द्वारा आयुक्त दीपक रावत को दी गई। इसके अतिरिक्त ग्रामीण व ग्राम प्रधान द्वारा सड़क सहित अन्य समस्याएं भी रखी। जिस पर मौके पर ही इस संबंध में की जा रही कार्रवाई के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई।खिरद्वारी तक सड़क निर्माण के संबंध में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि चूका से नदी किनारे खिरद्वारी तक सड़क निर्माण कुल 9 किलोमीटर का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। समरेखन का कार्य पूर्ण हो गया है। पेड़ों के छपान की कार्यवाही गतिमान है। गांव में ग्रीड से विद्युतीकरण के संबंध में अधिशासी अभियंता यूपीसीएल द्वारा अवगत कराया गया की खिरद्वारी सहित क्षेत्र के अन्य कुल चार गांव में विद्युतीकरण हेतु 78 लाख का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। जिस पर कार्यवाही गतिमान है। नदी में झूला पुल निर्माण के संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया की लाधिया नदी में 400 मी स्पान के झूलापुल के निर्माण हेतु 56 लाख का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। खंड विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि गांव में अभी तक कोई महिला स्वयं सहायता समूह का गठन नहीं की था। इस वर्ष गठन कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। *आयुक्त ने कहा कि महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़े। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को गांव में नियमित स्वास्थ्य कैंप लगाने के निर्देश दिए। कोटकेंद्री में पेयजल टंकी के निर्माण के बाद भी उससे जल संयोजन न दिए जाने की ग्रामीणों की समस्या पर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता पेयजल विभाग को शीघ्र ही पेयजल टैंक से ग्रामीणों को जल संयोजन देने के निर्देश दिए। साथ ही उरेडा विभाग को शीघ्र ही गांव में 30 सोलर लाइट लगाए जाने, बैंक में बच्चों के खाते शीघ्र खोले जाने के निर्देश दिए ताकि उन्हें छात्रव्रत्ति का लाभ मिल सके। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया की गांव में 62 लाख रुपए की लागत से बहुउदेशीय भवन का निर्माण प्रस्तावित है। आयुक्त ने उद्यान विभाग को गांव में पॉलीहाउस वितरण करने के साथ मौन पालन को बढ़ाने के निर्देश दिए।यूपीसीएल को गांव में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट की बैटरी जो खराब हो गई हैं उन्हें तुरंत बदलने, वन विभाग को गांव में सूअर रोधी दीवार का निर्माण करने के निर्देश दिए।  भ्रमण के दौरान आयुक्त ने चूका एवं सीम के मध्य टनकपुर- जोलजीबी मार्ग में 55 करोड रुपए की लागत से निर्मित 690 स्पान मोटर पुल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। जिसका निर्माण जुलाई 2025 तक होना है। इस दौरान आयुक्त ने टनकपुर- जोलजीबी मोटर मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आमदा के तोक भूगांव तथा ब्यूरी में ईको पर्यटक गतिविधि बड़ाए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। इस दौरान उन्होंने रणकूंची मंदिर के भी दर्शन किए तथा चूका में स्थित एंग्लिंग साइट का भ्रमण व निरीक्षण कर इस क्षेत्र को एंग्लिंग तथा राफ्टिंग हेतु विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसबी चेकपोस्ट चूका तथा कलढूंगा वन विभाग के विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया।भ्रमण के दौरान आयुक्त द्वारा टनकपुर स्थित पुरानी तहसील भवन एवं सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी को इन दोनों स्थानों में आवश्यकतानुसार भवन आदि के निर्माण के संबंध में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। ताकि इन दोनों भवनों का बेहतर उपयोग हो सके। साथ उन्होंने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के विस्तारीकरण करने के भी निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी नवनीत पांडे, उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी के के अग्रवाल, एसडीओ फॉरेस्ट नेहा चौधरी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल बेगराज सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग मोहन चंद्र पलडिया, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल यूनुस, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम वी के पाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वसुंधरा गर्बायाल, खंड विकास अधिकारी चंपावत कविंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप कविंद्र पंत, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई प्रशांत वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी रवि सनवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर एस सामंत, तहसीलदार पूर्णागिरि टनकपुर जगदीश गिरी, अधिशासी अभियंता पीआइयू आदर्श गोपाल, अवर अभियंता के सी जोशी, एस एस बी के सहायक सेनानी सुबोध सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें