Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

: बनबसा:पुलिस मुडभेड़ में कुमाऊ का शातिर तस्कर गिरफ्तार/पैर में लगी गोली/ 20 लाख की अवैध हेरोइन (स्मैक) व एक तमंचा बरामद 

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 18, 2025
पुलिस मुडभेड़ में कुमाऊ का शातिर तस्कर गिरफ्तार20 लाख की अवैध हेरोइन (स्मैक) व एक तमंचा बरामद ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही/धरपकड़ अभियान चलाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है एसपी के निर्देश पर 17 मार्च को थाना बनबसा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा रात्री चैकिंग अभियान चलाया गया चैकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति जो चकरपुर से बनबसा की ओर आ रहा था पुलिस को चैकिंग करता देख तीव्र गति से बमनपुरी होते हुए हुड्डी नदी की ओर भागा पुलिस द्वारा व्यक्ति का पीछा किया गया। पुलिस को पीछे आता देख युवक द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त मंगत सिंह उर्फ मंगू पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम गिधौर थाना नानकमत्ता उम्र 32 वर्ष जिला ऊधमसिंहनगर के दाहिने पाँव में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग के दौरान घायल अभियुक्त की जान बचाने के लिए उपजिला चिकित्सालय टनकपुर ले जाकर उपचार हेतु भर्ती किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस , 02 जिन्दा कारतूस व 190.2 ग्राम अवैध हेरोइन(स्मैक) बरामद हुई। अभियुक्त के विरूद्ध थाना बनबसा में मु0अ0सं0 29/2025 धारा 08/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट व 25(1)ख(क) शस्त्र अधिनियम व 109 भा0 न्याय संहिता पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* 1. थाना नानकमत्ता में मु0अ0स0 176/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत हैं।   पुलिस टीम में सुरेन्द्र सिंह कोरंगा(थानाध्यक्ष बनबसा), लक्ष्मण सिंह बिष्ट (प्रभारी एसओजी चम्पावत), जितेन्द्र सिंह बिष्ट (थाना बनबसा),हे0कानि0 गणेश सिंह (एसओजी), हे0कानि0 मतलूब खान (एसओजी),हे0कानि0 महेन्द्र सिंह डंगलाव (एसओजी,कानि0 ललित कुमार (थाना बनबसा),कानि0 जगदीश कन्याल (थाना बनबसा),कानि0 अनिल कुमार (थाना बनबसा), कानि0 रविन्द्र वर्मन (थाना बनबसा),कानि0 उमेश राज (एसओजी),कानि0 गिरीश भट्ट (एसओजी),कानि0 नवल किशोर (एसओजी),कानि0 चालक अनिल कुमार (थाना बनबसा) शामिल रहे

जरूरी खबरें