Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लालकुआं-प्रयागराज रेलसेवा का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।l

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 20, 2025

लालकुआं-प्रयागराज रेलसेवा का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया रवानालालकुआं से प्रयागराज को चलने वाली रेल को सांसद, अजय भट्ट, एवं क्षेत्रीय विधायक, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।लालकुआं-प्रयागराज ट्रेन प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को अपराह्न 2:50 बजे लालकुआं से प्रयागराज को चलेगी, वहीं गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे प्रयागराज से लालकुआं को रवाना होगी। यह ट्रेन बरेली, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं वर्तमान सांसद, अजय भट्ट, ने जानकारी देते हुए बताया कि लालकुआं से प्रयागराज रेल सेवा के संचालन से प्रयागराज दर्शन के लिए जाने वाले उत्तराखंडवासियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रयागराज एवं उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों से आने वाले लोगों को कुमाऊं के धार्मिक स्थलों के दर्शन और पर्यटन स्थलों तक पहुँचने में सुविधा प्राप्त होगी।उन्होंने बताया कि लालकुआं-प्रयागराज ट्रेन “ऑन डिमांड” चलाई गई है। आमजन द्वारा इस रेल सेवा का अधिक से अधिक उपयोग किए जाने पर भविष्य में इस सेवा का स्थायी रूप से संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के साथ रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। भविष्य में लालकुआं रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन किया जाएगा तथा वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन की भी योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि लालकुआं से कामाख्या देवी एवं लालकुआँ से झांसी तक ट्रेनों के संचालन हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।प्रयागराज रेल सेवा के प्रारंभ होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।इससे पूर्व, सांसद अजय भट्ट एवं विधायक बंशीधर भगत ने चोपड़ा ग्राम सुआधार में श्रीकंठ महादेव मंदिर का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। ट्रस्ट के संस्थापक नमन कृष्ण महाराज ने जानकारी दी कि श्रीकंठ महादेव धार्मिक ट्रस्ट द्वारा इस मंदिर परिसर में संस्कृत विद्यालय एवं गौशाला का निर्माण किया जाएगा।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अध्यक्ष नगर पालिका सुरेन्द्र सिंह लोटनी, रंजन बर्गली, भुवन जोशी, अरुण जोशी, राज कुमार सेतिया, धनसिंह बिष्ट, बॉबी सम्भल, ओम पाल कश्यप, पवन चौहान, हेमंत नरूला, संजय अरोड़ा तथा लालकुआं स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें