Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : धूनाघाट में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ। 60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 18, 2025

धूनाघाट में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ। 60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षणसीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान और पा टी ब्लॉक के एमओआईसी डॉ बलबीर सिंह के दिशा निर्देश पर आज दिनांक 18 सितंबर को पाटी ब्लॉक के धुनाघाट में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ ग्राम प्रधान अर्जुन राम , बीडीसी सदस्य मारा गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू देवपा के द्वारा किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कुल 60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 50 लोगों की एनसीडी जांच की गई। टीबी स्क्रीनिंग, 23 लोगों के बलगम सैंपल , एएनसी जांच 07 ,26आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में आये सभी लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर फार्मेसी अधिकारी मीनू राणा के द्वारा दवा वितरण की गई। शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग फार्मेसी अधिकारी योगेश कनौजिया, अमर चंद बीपीम पा टी,सीएचओ सिस्टर मेगा गुरुंग,पूजा चंद, एएनएम सुरमती कुंवर सिस्टर, आंगनबाड़ी संतोषी,मंजू,सरोज, आशा फेसिलेटर गीता,और नीमा , आशाएं कविता, तुलसी,दीपा, मीना, रेखा आदि का रहा। इसी अभियान के तहत कल 17 सितंबर को पीएचसी देवीधुरा में भी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर फार्मेसी अधिकारी योगेश कनौजिया के द्वारा दवा का वितरण किया गया था।

जरूरी खबरें