Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

सूचना

: लोहाघाट नगर में लिकेज बना मुसीबत/ बड़ी पेयजल किल्लत निवर्तमान सभासदों ने जताया आक्रोश /हजारों लीटर पानी बर्बाद

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 15, 2024
लोहाघाट नगर में लिकेज बना मुसीबत बड़ी पेयजल किल्लत निवर्तमान सभासदों ने जताया आक्रोश हजारों लीटर पानी बर्बाद लोहाघाट नगर में जगह-जगह पेयजल लाइन के लिकेज होने से जहां पेयजल की किल्लत बड़ गई है तो वही लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लिकेज को लेकर जल संस्थान के अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं जल संस्थान की इस कार्य प्रणाली पर पालिका के निवर्तमान सभासद राजकिशोर शाह व दीपक शाह ने नाराजगी जताते हुए जल संस्थान के अधिकारियों से लिकेज को ठीक करने की मांग की है उन्होंने कहा लोहाघाट नगर के हथरंगिया ,राय चक्की के पास कई दिनों से पेयजल लाइन लिकेज हो रही है इसके अलावा फोर्ती पेयजल योजना का मुख्य पाइप कई दिनों से लीक हो रहा है जिस कारण हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है जिसके चलते नगर में पेयजल की किल्लत बढ़ गई है लोग पेयजल के लिए परेशान है राजकिशोर व दीपक शाह ने कहा हथरंगिया में लिकेज से मुख्य सड़क में बड़ा गड्ढा बन गया है जिसके चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ चुका है पानी के सड़क में बहने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और जल संस्थान के अधिकारी समस्या को देखकर भी नजर अंदाज कर रहे हैं उन्होंने कहा नगर की जनता पूर्व से ही पेयजल किल्लत से जूझ रही है ऊपर से लिकेज ने उनकी मुसीबतों को और बड़ा दिया है उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से जल्द से जल्द पेयजल लाइन दुरुस्त कर लिकेज को बंद कर समस्या के समाधान की मांग की है

जरूरी खबरें