Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: रीठासाहिब:चाय की आड़ में ढाबे मे बिक रही थी शराब पुलिस ने ढाबे को किया ध्वस्त। गुंडागर्दी, नशे के कारोबार एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रीठासाहिब पुलिस की कार्रवाई। 

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 2, 2024
चाय की आड़ में ढाबे मे बिक रही थी शराब पुलिस ने ढाबे को किया ध्वस्त।गुंडागर्दी, नशे के कारोबार एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रीठासाहिब पुलिस की कार्रवाई। रीठासाहिब। पुलिस द्वारा  पीडब्लुडी, एवं राजस्व विभाग के साथ सड़क के किनारे बने अवैध ढाबों को ध्वस्त किया गया। इन ढाबों के जरिए यहां अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के रूप में प्रयोग किया जा रहा था। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट द्वारा इन ढाबों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। विगत 12 अगस्त को पुलिस द्वारा भुवन सिंह बिष्ट को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था। हल्द्वानी रोड स्थित बानखाल पुल के पास रघुवीर सिंह द्वारा सरकारी भूमि में ढाबे का निर्माण किया गया था जिसे विगत दो वर्षों से भुवन बिष्ट संचालित कर रहा था। पुलिस द्वारा इसकी रिपोर्ट पाटी की एसडीएम समेत जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भेजी गई थी जिसमें उक्त ढाबे को ध्वस्त करने की मांग की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा वन विभाग से भी इसकी जांच कराई गई। जांच के उपरांत यह ढाबें अवैध पाए गए जिन्हें बाकायदा नोटिस देने के बाद आज ध्वस्त किया गया। मालूम हो कि थानाध्यक्ष के रूप में कमलेश भट्ट ने यहां लधियाघाटी क्षेत्र में शराब एवं नशे के कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त कर आम लोगों को राहत दी है। साथ ही यहां वाहनों के जरिए सचल रूप में बेची जाने वाली शराब भी पूरी तरह बंद हो गई है।

जरूरी खबरें