Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

सूचना

: लोहाघाट:यूपीएस खराब होने से लोहाघाट डाकघर में लटके ताले दो दिन से जनता परेशान सभी जरूरी सेवाएं पड़ी ठप 

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 3, 2024
यूपीएस खराब होने से लोहाघाट डाकघर में लटके ताले दो दिन से जनता परेशान सभी जरूरी सेवाएं पड़ी ठप लोहाघाट के मुख्य डाकघर का यूपीएस खराब होने से पिछले दो दिनों से डाकघर में ताले लटके पड़े हुए है डाकघर की सभी महत्वपूर्ण सेवाएं ठप पड़ी हुई है जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से डाकघर में कार्य कराने आ रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र के जब्बार अहमद ,किशन सिंह ,लीलावती देवी, राजेश चौबे, महिपाल सिंह आदि ने बताया लोहाघाट मुख्य डाकघर में तकनीकी खामी के चलते सभी सेवाएं बाधित हो चुकी हैं लोग काफी दूर-दूर से पैसा खर्च कर यहां अपना कार्य कराने आ रहे हैं पर कोई कार्य नहीं हो पा रहा है लोगों ने कहा शादी का सीजन चल रहा है पर डाकघर से पैसे तक नहीं निकल पा रहे हैं लोग जरूरी डॉक तक नहीं भेज पा रहे हैं लोगों ने डाक विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द यूपीएस ठीक कर लोगों को राहत देने की मांग की है वही डाकघर लोहाघाट के पोस्ट मास्टर मनोज तड़ागी व डाक निरीक्षक हेमचंद्र आर्य ने बताया सोमवार की सुबह अचानक डाकघर का यूपीएस खराब हो गया जिस कारण सभी सिस्टम फेल हो गए हैं जिसके चलते सभी सेवाएं बाधित हो चुकी हैं उन्होंने बताया स्थानीय स्तर पर यूपीएस को ठीक कराने का प्रयास किया गया पर यूपीएस ठीक नहीं हो पाया उन्होंने बताया उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है जल्द हल्द्वानी से तकनीकी कर्मचारी आकर यूपीएस को ठीक करेंगे इसके बाद सेवाएं सुचारू हो पाएंगी फिलहाल अधिकारी सेवाएं कब तक शुरू होगी इस बारे में कुछ ठीक से नहीं बता पा रहे हैं लेकिन लोहाघाट डाकघर में कार्य न होने से जनता काफी परेशान चल रही है प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए

जरूरी खबरें