Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:नुकसान पांच लाख का मुआवजा मिला दस हज़ार आपदा पीड़ित हैरान

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 25, 2024
नुकसान पांच लाख का मुआवजा मिला दस हज़ार आपदा पीड़ित हैरान चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ नेत्र सलान के देव सिंह के द्वारा गांव में पोल्ट्री फार्म, चक्की खोलकर स्वरोजगार कर अपने परिवार का पालन पोषण किया जा रहा था 13 सितंबर को आई आपदा ने देव सिंह से उसका सब कुछ छीन लिया देव सिंह ने बताया उनके पोल्ट्री फार्म में 350 मुर्गिया थी लेकिन आपदा मे उनका पोल्ट्री फार्म ,आटे व धान की चक्की, फ्रिज ,इनवर्टर, कूलर ,पंखे, मुर्गियों का चारा आदि सब कुछ बह गया देब सिंह ने बताया सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक के द्वारा मौका मुवायना कर नुकसान का आकलन भी किया गया देव सिंह ने बताया इस आपदा से उन्हें लगभग पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है और प्रशासन के द्वारा उन्हें मात्र दस हज़ार रुपए का मुआवजा दिया गया है देव सिंह ने कहा यह पता नहीं किस प्रकार से नुकसान का आकलन किया गया वहीं इतने बड़े नुकसान में मात्र दस हज़ार रुपए का मुआवजा मिलने पर देव सिंह काफी हैरान है उनका कहना है दस हज़ार में तो मलवा भी साफ नहीं होगा वहीं क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से देव सिंह को उचित मुआवजा देने की मांग की है साथ ही सरकार से आपदा के मानको में बदलाव करने की मांग भी उठाई है वही रोजगार खत्म होने से देव सिंह के सामने अब रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है,

जरूरी खबरें