Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज। पुलिस का अभियान जारी

बाराकोट:12 दिन से बर्दाखान भनार मोटर मार्ग बंद ग्रामीण परेशान।

लोहाघाट:डीएम की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की शानदार पहल तहसील में हुआ दीदी की रसोई का शुभारंभ।

चम्पावत: मानसून पूर्व तैयारी 6.15 लाख घन मीटर मलवा हटाकर पूरा हुआ नदी चैनलाइजेशन कार्य

चम्पावत : टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

: लोहाघाट:बिना चालक के दौड़ी पिकअप ने थाने में खड़ी चीता मोबाइल को रोदा बाल बाल बचे पुलिस कर्मी

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 13, 2024
बिना चालक के दौड़ी पिकअप ने थाने में खड़ी चीता मोबाइल को रोदा बाल बाल बचा हादसा [caption id="attachment_21245" align="alignnone" width="300"] गुरुवार को लोहाघाट थाने में बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया लोहाघाट थाने के पास विभाग की निर्माणधीन भवन में निर्माण सामग्री लेकर पिकअप वाहन आया था जिसे चालक हयाद सिंह निवासी ढकना( चंपावत) के द्वारा लापरवाही से ढलान में खड़ा कर दिया गया अचानक पिकअप ढलान में बिना चालक के तेज गति से लोहाघाट थाने की और लुढ़कने लगा पिकअप थाने के पास लगे मोरपंखी के पेड़ को धराशाई करते हुए थाने में खड़ी चीता मोबाइल को रोद कर थाने की दीवार से जोरदार तरीके से टकरा गई पिकअप के टकराने से हुई जोरदार आवाज से थाने के भीतर कार्य कर रहे पुलिसकर्मी दहशत में आगे और काम काज छोड़ बाहर निकल आए तथा भवन निर्माण में लगे मजदूरों व राहगीरों ने इधर उधर भाग कर जान बचाई [/caption] [caption id="attachment_21246" align="alignnone" width="300"] गनीमत रही घटना के समय सड़क में स्कूली बच्चे व  तथा थाने के बाहर पुलिसकर्मी व फरियादी नहीं बैठे थे अन्यथा हादसा जानलेवा हो सकता था वही पिकअप की चपेट में आने से भवन में कार्य कर रहे मजदूर बाल बाल बच गए थाना प्रभारी चेतन रावत ने बताया चालक को मेडिकल के लिए लोहाघाट अस्पताल भेजा गया जहां चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है[/caption] [caption id="attachment_21247" align="alignnone" width="300"] तथा चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं पाया गया चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है कुल मिलाकर चालक की लापरवाही से लोहाघाट थाने में एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया अगर पिकअप मोरपंखी के पेड़ व चीता मोबाइल से नहीं टकराता तो थाने की दीवार तोड़कर थाने के कार्यालय में जा घुसता वही चीता मोबाइल क्षतिग्रस्त होने से पुलिस की गश्त व अन्य कार्यों में असर पड़ सकता है[/caption]

जरूरी खबरें