रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुलदार के हमले मे गंभीर घायल गौ वंश की जान बचाने पहुंची 1962।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 23, 2026
गुलदार के हमले से घायल गौ वंश की जान बचाने पहुंची 1962।
पशुओं के लिए वरदान बनी हुई है 1962 एम्बुलेंस।

1962 एंबुलेंस ने एक बार फिर गुलदार के हमले से घायल निराश्रित गोवंश की जान बचाने आगे आई है। लोहाघाट ब्लॉक के दिगालीचौड़ के झडपतिया मे गणेश मंदिर के पास सोमवार रात को अचानक गुलदार ने निराश्रित गौ वंश पर हमला कर दिया जिससे गौवंश का पांव बुरी तरह घायल हो गया । अगर समय रहते इलाज नहीं होता तो पांव पूरी तरह सड़ जाता। गणेश मंदिर के पुजारी बाबा ललित जोशी ने मानवता का निर्वहन करते हुए 1962 में फोन किया जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पायलट गोविंद तिवारी व डॉक्टर जेपी यादव ने घटनास्थल में जाकर गौ वंश का उपचार किया तथा आज मंगलवार को ऑपरेशन कर पांव काटकर गोवंश की जान बचाई । डॉ जेपी यादव ने बताया अगर पांव नहीं काटा जाता तो गोवंश का पांव पूरी तरह सड़ जाता जिससे उसकी जान जा सकती थी। इस नेक कार्य में डॉक्टर जेपी यादव , पायलट गोविंद तिवारी की मदद प्रकाश सिंह और गांव के छोटे नन्हे बच्चों व ग्रामीणों ने की। सभी लोगों ने 1962 टीम और डॉक्टर जेपी यादव को धन्यवाद दिया।