रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।
Laxman Singh Bisht
एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।
मानदेय की मांग को लेकर आशा कार्य कृतियो का कार्य बहिष्कार।

सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी।
2027 चुनाव बहिष्कार का ऐलान।
सितंबर के हर मंगलवार को कर रही है 2 घंटे कार्य बहिष्कार अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी।
लोहाघाट।प्रदेश की आशा कार्य कृतिया लंबे समय से सरकार से मानदेय व सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग कर रही है पर सरकार के द्वारा अभी तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। सरकार के रवैए से नाराज आशा कार्यकृतिया अब एक बार फिर से आंदोलन की राह में चल पड़ी हैं। चंपावत आशा कार्यकर्ती संगठन जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आज 15 सितंबर को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आशा कार्य कृतियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। संगठन जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा ने कहा आशा कार्यकृतिया लंबे समय से 24 हजार रूपए मासिक मानदेय व सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग सरकार से कर रही है कई बार आशाओं के द्वारा मांगों को लेकर आंदोलन भी किया जा चुका है पर सरकार के द्वारा उनकी कोई सुध नहीं ली गई है। संगठन जिला अध्यक्ष ने कहा अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर चंपावत जिले की आशा कार्यकर्तियां एक सितंबर से सरकार को जगाने के लिए हर मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दे रही है।कहा अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा अगर सरकार आशाओं की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो आगे को आंदोलन को और भी ज्यादा बड़ा रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा आशा काफी विषम परिस्थितियों में अपना कार्य करती हैं पर उसके बावजूद सरकार के द्वारा उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा पर्वतीय क्षेत्र में आशाओं को और भी अधिक कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं कहा आशाओं की प्रमुख मांग मानदेय की है जिसे सरकार जल्द पूरा करें कहा अब आश्वासन नहीं चलेगा। आशाओ ने कहा अगर मांगे नहीं मानी गई तो आशाएं 2027 विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगी। इस दौरान आशाओं ने एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा, मानदेय देना होगा वरना तुमको जाना होगा जैसे नारे लगाए।धरना प्रदर्शन में पदमा प्रथोली, रीता सिंह,चंपा राय , आयशा बानो, रीना सिंह, हेमा कलोनी ,पुष्पा देवी, लक्ष्मी देवी,गायत्री, महेश्वरी देवी, विमला पाटनी ,हेमा जोशी,रेखा कुवर ,जानकी सामंत, रेखा देवी ,पार्वती देवी,आशा सामंत, मीना देवी, रेखा जोशी,सहित कई आशाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते