Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

गर्व का पल: चम्पावत फायर सर्विस ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

चम्पावत : प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती: 07 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए

लोहाघाट:विक्षिप्त ने पुलिसकर्मी पर किया धारदार हथियार से हमला बाल बाल बची जान।

लोहाघाट:दो वाहनों की टक्कर सात घायल दो गंभीर। सिंगदा के पास हादसा।

लोहाघाट:भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष बने नवीन करायत।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विक्षिप्त ने पुलिसकर्मी पर किया धारदार हथियार से हमला बाल बाल बची जान।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 9, 2026

विक्षिप्त ने पुलिसकर्मी पर किया धारदार हथियार से हमला बाल बाल बची जान।लोहाघाट के गंगनौला गांव में एक विक्षिप्त व्यक्ति के द्वारा कई दिनों से अपने को कमरे में बंद कर लिया गया था। ग्रामीणों के कहने के बावजूद वह व्यक्ति कमरा नहीं खोल रहा था तथा ग्रामीणों को धमकी दे रहा था। जिस पर ग्रामीणों के द्वारा 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर लोहाघाट थाने से हेड कांस्टेबल सुनील कुमार,कांस्टेबल ,अशोक वर्मा तथा राजेंद्र गिरी गंगनोला पहुंचे। जहां पुलिस कर्मियों के द्वारा खुद को कमरे में कैद किए विक्षिप्त व्यक्ति से कमरा खोलने को कहा। लेकिन उसके द्वारा 2 घंटे तक कमरा नहीं खोला गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों के द्वारा दरवाजा तोड़कर भीतर घुसने का प्रयास किया। जैसे ही हेड कांस्टेबल सुनील कुमार हिम्मत दिखाकर कमरे के अंदर पहुंचे तो विक्षिप्त व्यक्ति के द्वारा उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की उंगली कट गई जिस पर चार टांके आए है। गनीमत रही धारदार हथियार से उनके सर पर चोट नहीं आई अन्यथा मामला काफी गंभीर हो सकता था।लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए विक्षिप्त व्यक्ति पर काबू कर लिया। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने कहा जैसे ही वह अंदर पहुंचे इस व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया गया उन्होंने बताया किसी तरह अपने साथियों के साथ उस पर काबू पाया गया तथा उसको उपचार के लिए मानसिक रोग अस्पताल भेजा जा रहा है। पूर्व में यह व्यक्ति एक भवन में आग भी लगा चुका है।...

जरूरी खबरें