रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : गर्व का पल: चम्पावत फायर सर्विस ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
गर्व का पल: चम्पावत फायर सर्विस ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

राष्ट्रीय मंच पर चमके चम्पावत फायर कर्मी स्वर्ण व कांस्य पदक से बढ़ाया जनपद का मान ।
महेंद्र रावत ने जीता गोल्ड
राजस्थान के उदयपुर में दिनांक 27 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित प्रथम अखिल भारतीय अग्निशमन सेवा खेल सम्मेलन–2026 में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनपद चम्पावत में तैनात फायर मैन महेंद्र सिंह रावत ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में 90 किलोग्राम वर्गभार मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक, तथा फायर सर्विस चालक नीरज जोशी ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता मे 68 किलोग्राम वर्गभार मे कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद चम्पावत एवं उत्तराखण्ड पुलिस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि पर एसपी अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा दोनों कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। साथ ही संपूर्ण चम्पावत पुलिस परिवार ने भी हर्ष व्यक्त किया गया!