Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पाले में रपटा कैंटर अर्टिगा से टकराया एक महिला गंभीर रूप से घायल।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 11, 2026

पाले में रपटा कैंटर अर्टिगा से टकराया एक महिला गंभीर रूप से घायल।राष्ट्रीय राजमार्ग में पड़ रहे अत्यधिक पाले से दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है। रविवार सुबह लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रहा कैंटर मरोड़ाखान और बंतोली के बीच सड़क में पड़े बेहताशा पालें में रपट कर दिल्ली से पिथौरागढ़ की ओर जा रही है अर्टिगा कार से जा टकराया ।दुर्घटना में पिथौरागढ़ की नैनसैनी निवासी भावना एड़ी गंभीर रूप से घायल होगी। जिन्हें 108 के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर कुलदीप जोशी के द्वारा घायल महिला का उपचार किया गया और महिला की स्थिति को देखते हुए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर जोशी के मुताबिक महिला के सर पर गंभीर चोट लगी हुई है। सूचना पर लोहाघाट थाने से एएसआई धर्मेंद्र कुमार व हेड कांस्टेबल सुनील कुमार अस्पताल पहुंचे तथा घायल महिला का हाल-चाल जाना।एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया घटना आज रविवार सुबह की है जब टनकपुर की ओर को जा रहा कैंटर सड़क में पड़े अत्यधिक पाले में रपट कर सामने से आ रही अर्टिगा कर से जा टकराया। उन्होंने बताया दुर्घटना में एक महिला घायल हुई है उन्होंने कहा कर में चार लोग सवार थे अन्य लोग सुरक्षित है। उन्होंने वाहन चालकों से अत्यधिक पालाग्रस्त क्षेत्र में सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है। वहीं लोगों का कहना है आजकल राष्ट्रीय राजमार्ग में अत्यधिक पाला पढ़ने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है ।उन्होंने एनएच से पाला ग्रस्त क्षेत्रों में रोज चूने व नमक का छिड़काव करने की मांग की है मालूम हो आजकल मरोड़ा खान ,बंतोली व बापरु क्षेत्र में भीषण पाला पड़ रहा है। दुर्घटना में अर्टिगा कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है। वही मानवता का परिचय देते हुए लोहाघाट अस्पताल के वार्ड बॉय दीपक बिष्ट घायल महिला को अपने साथ लेकर चंपावत जिला चिकित्सालय गए। तथा उनके द्वारा उपचार में भी सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें