Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास। पुलिस की तत्परता से बची जान।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 27, 2025

पत्नी के मायके जाने से परेशान था यवक।थाना लोहाघाट क्षेत्र से डायल-112 के माध्यम से एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। युवक को तत्काल उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।अस्पताल में रात्रि चेकिंग अधिकारी अपर उपनिरीक्षक गोपाल दत्त सनवाल व चीता कर्मियों के साथ मौके पर उपस्थित हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की पत्नी विगत एक माह से अपने मायके में रह रही है, जिससे उत्पन्न पारिवारिक तनाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया।युवक की पहचान अशोक गिरी (23 वर्ष), पुत्र श्री मोहन गिरी, निवासी रायनगर चौड़ी, लोहाघाट के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

जरूरी खबरें