रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी व छात्र संघ ने महाविद्यालय में की तालाबंदी।
Laxman Singh Bisht
महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी व छात्र संघ ने महाविद्यालय में की तालाबंदी।

अंक तालिका में गड़बड़ी के चलते छात्रों में गहरी नाराजगी। उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

लोहाघाट ।महाविद्यालय में अंक तालिकाओं में गड़बड़ी व छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के आरोप लगाते हुए आज शनिवार को एबीवीपी व छात्र संघ ने लोहाघाट महाविद्यालय में तालाबंदी कर अपना विरोध जताया। इस दौरान छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय व महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा प्रथम सेमेस्टर के एथिक्स एंड कल्चर विषय के नंबर अभी तक नहीं चढ़ाए गए हैं जिस कारण छात्र-छात्राओं को द्वितीय सेमेस्टर में प्रवेश लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा 2021 के बाद रिजल्ट में अभी तक सुधार नहीं हुआ है। छात्र नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा विश्वविद्यालय व महाविद्यालय प्रबंधन के द्वारा छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।जिसे कतई बर्दाश्त से नहीं किया जाएगा। छात्र नेताओं ने कहा कई बार महाविद्यालय प्रशासन से छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में सुधार करने की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है उन्हें सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। छात्र नेताओं ने कहा महाविद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो एबीवीपी व छात्र संघ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। तालाबंदी में प्रदेश छात्र संघ प्रमुख विवेक पुजारी ,जिला संयोजक नीरज सट्टा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतिक ढेक , पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष साहिल अधिकारी, छात्र संघ अध्यक्ष शिखर वर्मा, महासचिव हिमांशु चंद् रजबार ,कोषाध्यक्ष राहुल सिंह बिष्ट , करन देवपा, मनीष बिष्ट, मुकेश कुमार, पंकज जोशी, प्रियांशु जोशी ,दिया चौधरी, आनंद ,समीर, कार्तिक, मोहित जोशी, सुमित ,प्रियांशु ढेक सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार