Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एबीवीपी ने शिखर वर्मा को छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी किया घोषित। धूम धड़ाके के साथ हुआ नामांकन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 24, 2025

...एबीवीपी ने शिखर वर्मा को छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी किया घोषित। धूम धड़ाके के साथ हुआ नामांकन।

एबीवीपी का एक तरफ़ा जीत का दावा।लोहाघाट के स्वामी विवेकानंद रा0 स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में 27 सितंबर को छात्र संघ चुनाव संपन्न होने हैं। छात्र संघ चुनाव को लेकर आज बुधवार को एबीवीपी ने अपने सभी छात्र संघ प्रत्याशियों का नामांकन कराया। एबीवीपी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विवेक पुजारी व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक ने बताया एबीवीपी ने लोहाघाट छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए शिखर वर्मा,उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज जोशी, छात्रा उपाध्यक्ष नीलम चंद ,सचिव हिमांशु चंद रजबार, संयुक्त सचिव योगेश ,सांस्कृतिक सचिव अग्रिमा पुनेठा ,कोषाध्यक्ष राहुल सिंह बिष्ट, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि नमन गहतोड़ी ,कला संकाय प्रतिनिधि हिमानी गहतोड़ी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मुकेश कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।कहा आज सभी प्रत्याशियों का नामांकन कराया गया। नामांकन एबीवीपी के द्वारा काफी धूमधाम के साथ किया गया एबीवीपी ने डाक बंगला लोहाघाट से लोहाघाट महाविद्यालय तक बाइक रेली निकाली। एबीवीपी छात्र नेताओं ने कहा इस बार भी लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का परचम लहराएगा। कहां एबीवीपी ने हमेशा महाविद्यालय व छात्रों की समस्याओं के लिए संघर्ष किया है उन्होंने एबीवीपी प्रत्याशियों की एक तरफ़ा जीत का दावा किया। इस दौरान नीरज सगटा ,साहिल अधिकारी, मयंक ढेक, मनीष बिष्ट सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।


जरूरी खबरें