Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

चंपावत:75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:एबीवीपी ने नीट परीक्षा में हुई धाधली की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन एन टी ए महानिदेशक को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 11, 2024
एबीवीपी ने नीट परीक्षा में हुई धाधली की जांच सीबीआई से कराने  की मांग को लेकर किया प्रदर्शन एन टी ए महानिदेशक  को भेजा ज्ञापन नीट 2024 परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी पर मंगलवार को एबीवीपी ने गहरा आक्रोश जताते हुए लोहाघाट महाविद्यालय में एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में एबीवीपी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने परीक्षा परिणाम मे हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन टी ए)के महानिदेशक को एसडीएम लोहाघाट के माध्यम से ज्ञापन भेजा तथा एनटीए के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया पुजारी ने बताया एनटीए ने परीक्षा परिणाम में भारी धांधली करते हुए छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के द्वारा आयोजित परीक्षाओं की अखंडता पर कुठाराघात किया है इसका एबीवीपी विरोध करती है तथा मामले की सीबीआई जांच न होने पर एबीवीपी देशव्यापी आंदोलन करेगी एबीवीपी ने निम्न 6 बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है1. CBI जांच: NEET-UG 2024 में घटित अनियमितताओं और कदाचारों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा कराई जाए, दोषी पदाधिकारियों के ऊपर कानूनी कार्यवाई की जाए तथा जांच पूर्ण होने तक काउंसलिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। 2. *अनुग्रह अंकों का स्पष्टीकरण* : कुछ छात्रों को आवंटित अनुग्रह अंकों का आधार तथा इसमें व्याप्त विसंगतियों पर अपना स्पष्टीकरण दें। छात्रों को अतिरिक्त समय देने की बजाय उनको अनुग्रह अंक देने का क्या कानूनी औचित्य है, इसकी भी स्पष्टीकरण आवश्यक है। 3. *परीक्षा की पूर्ण प्रक्रिया की अखंडता सुनिश्चित किया जाए*: भविष्य की सभी परीक्षाओं में धोखाधड़ी, कदाचार तथा पेपर लीक की किसी भी घटना को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा प्रोटोकॉल का कार्यान्वयन करने की आवश्यकता है। इसमें परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जाँच और निगरानी शामिल है। 4. *सरकारी संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए*: भविष्य की परीक्षाओं को नियंत्रित और सुरक्षित वातावरण में सुनिश्चित करने के लिए इसे विशेष रूप से सरकारी संस्थानों में ही आयोजित किए जाने की आवश्यकता है। 5. *सरकारी कर्मचारी से विक्षण कराए जाने के संबंध में*: परीक्षाओं में विक्षण का काम निजी एजेंसियों से कराने की बजाए इसे सरकारी कर्मचारियों से ही कराया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि जवाबदेही तय करने में आसानी हो और कदाचार की संभावनाओं पर अंकुश लग सके। 6. *परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता*: आवेदन दाखिल करने से लेकर परिणामों की घोषणा तक परीक्षा प्रक्रिया के हर चरण में पारदर्शिता होनी चाहिए। एबीवीपी ने एनटीए को राष्ट्रीय ठग एजेंसी करार देते हुए बहिष्कार किया कियाप्रदर्शन करने में छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक, मनीष बिष्ट, नीरज सक्टा ,साहिल अधिकारी, उमेश जोशी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

जरूरी खबरें