Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़ :आदलि कुशलि कुमाऊनी भाषा सम्मेलन मे भूपेन्द्र देव ‘ताऊ’ की पुस्तक ‘भविष्य का सौदा’ का विमोचन

लोहाघाट:अपर सचिव मैनाली ने कोलीढेक झील का किया निरीक्षण पर्यटकों एवं नौका संचालकों से किया संवाद

चंपावत:आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को किया गया सम्मानित

लोहाघाट:मंत्री अजय टम्टा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में किया प्रतिभाग कहा मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धि भरे

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अपर सचिव मैनाली ने कोलीढेक झील का किया निरीक्षण पर्यटकों एवं नौका संचालकों से किया संवाद

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 22, 2026

अपर सचिव मैनाली ने कोलीढेक झील का किया निरीक्षण पर्यटकों एवं नौका संचालकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद चंपावत में संचालित विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली द्वारा लोहाघाट कोलीढेक झील का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने झील परिसर में रीप (ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना) के माध्यम से महिला समूहों के लिए निर्माणाधीन रेस्टोरेंट कार्य का जायजा लिया तथा कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

अपर सचिव मैनाली ने झील में उपस्थित पर्यटकों एवं नौका संचालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। नौका संचालकों द्वारा झील में पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों से अवगत कराया गया।इस दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं मत्स्य विभाग द्वारा झील में मत्स्य बीज डाले जाने से यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन रहा है। साथ ही झील परिसर में सुलभ शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

अपर सचिव मैनाली ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि झील क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे कोलीढेक झील पर्यटन एवं स्थानीय रोजगार का प्रमुख केंद्र बन सके।

जरूरी खबरें