Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

चंपावत:चल्थी क्षेत्र में नहीं हो रहा है अवैध खनन वायरल वीडियो पुराना :जिला खान अधिकारी

लोहाघाट:मरोड़ाखान क्षेत्र में पैराफिट्स निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट:प्रकृति की गोद में योग, कोली ढेक झील किनारे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अनूठा आयोजन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:सीएम धामी के 11 फरवरी को लोहाघाट के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन जुटा तैयारियो में

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 30, 2024
सीएम धामी के 11 फरवरी  को लोहाघाट के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन जुटा तैयारियो में बरसों के बाद किसी मुख्यमंत्री का होगा लोहाघाट दौरा सीएम धामी के प्रस्तावित लोहाघाट दौरे को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है मंगलवार को जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर बैठक कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया । प्रस्तावित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार लोहाघाट में विभिन्न जनप्रतिनिधियों,स्थानीय लोगों व अधिकारियों के मध्य एक बैठक करते हुए निर्णय लिया कि माननीय मुख्यमंत्री की जनसभा रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी।  जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने बताया कि 11 फरवरी को मुख्यमंत्री जी का नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत लोहाघाट आना प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के अतिरिक्त रोड शो में प्रतिभाग भी करेंगे व विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण व विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी प्रस्तावित है।इस दौरान बैठक में सर्वसहमति से जनसभा रामलीला मैदान को निर्धारित किया गया। जीआईसी खेल मैदान में हैलीपेड होगा। नगर पालिका के नेहरु ग्राउंड में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएंगी जहां मुख्यमंत्री विकास प्रदर्शनी का जायजा लेकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगें। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी रामलीला मैदान में  विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा, ट्रेफिक व्यवस्था, वाहन पार्किंग व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, बाराकोट ब्लाक प्रमुख विनिता फर्त्याल,चंपावत ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी,एसपी अजय गणपति,सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट,मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी के एस बृजवाल, भैरव दत्त राय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगोली, सतीश चंद्र पांडे, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र खर्कवाल, नागेंद्र जोशी, बलवंत गिरी, ए आरटीओ सुरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता संजय कुमार चौहान, गंगा पाटनी, महेश बोहरा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी व एस पी ने विभिन्न अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण भी किया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा ने कहा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा मालूम लोहाघाट नगर में बरसों के बाद किसी मुख्यमंत्री के कदम पढ़ने जा रहे हैं वही मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोहाघाट नगर की जनता में काफी उत्साह है

जरूरी खबरें