रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:4 घंटे की मेहनत के बाद पालिका कर्मियों ने घर में घुसे सांप का किया रेस्क्यू वन विभाग के किया सुपुर्द।
Laxman Singh Bisht
Mon, Apr 28, 2025
4 घंटे की मेहनत के बाद पालिका कर्मियों ने घर में घुसे सांप का किया रेस्क्यू वन विभाग के किया सुपुर्द।
लोहाघाट के कचहरी वार्ड निवासी शंकर दत्त राय के घर में आज सुबह 11:00 के लगभग एक बड़ा सांप घुस गया जिसके चलते परिवार दहशत में आ गया तथा घर में सांप घुसने की सूचना नगर पालिका लोहाघाट को दी गई। सूचना मिलते ही पालिका के स्नेक कैचर सुमित गरकोटी व संदीप वाल्मीकि मय उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक सांप घर के आंगन में लगे माल्टा के पेड़ में चढ़ गया। लगभग चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पालिका कर्मी सुमित व संदीप ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
तब जाकर परिवार ने राहत की सांस ली ।स्नेक कैचर सुमित ने बताया सांप की लंबाई लगभग 6 फुट के आसपास थी जिसे सुरक्षित वन विभाग को सौंप दिया गया ।परिजनों के द्वारा दोनों पालिका कर्मियों को धन्यवाद दिया गया। मालूम हो सुमित और संदीप की जोड़ी के द्वारा घरों व दुकानों में घुसे कई सांपों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है।