Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पशुपालक महिलाओं ने की आईटीबीपी को 796 किलो जीवित बकरी की सफल आपूर्ति।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 13, 2026

पशुपालक महिलाओं ने की आईटीबीपी को 796 किलो जीवित बकरी की सफल आपूर्ति। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की प्रगतिशील नीतियों के तहत, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) एवं पशुपालन विभाग के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत लोहाघाट की स्थानीय महिलाओं द्वारा कल सोमवार को आईटीबीपी लोहाघाट को 796 किलो जिंदा बकरी की सफल आपूर्ति की गई।यह कदम राज्य के पशुपालकों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।यह एमओयू राज्य की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पशुपालन क्षेत्र को प्रोत्साहित करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। सरकार की यह योजना पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण बाजार उपलब्ध कराकर उनकी आय को दोगुना करने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।इस दौरान आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी तथा पशुपालन विभाग से डॉ. दीपक समेत अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा यह पहल महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में विशेष रूप से कारगर सिद्ध हो रही है। यह आपूर्ति न केवल पशुपालकों की आय में वृद्धि करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी।

जरूरी खबरें