रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
Laxman Singh Bisht
बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।

लोगों में गहरी नाराजगी लोक निर्माण विभाग से भवन में साफ सफाई की मांग।

लोहाघाट के डाक बंगला स्थित लोक निर्माण विभाग का एनेक्सीh भवन बदहाली के दौर से गुजर रहा है। भवन के चारों ओर झाड़ियां का साम्राज्य हो चुका है। और जगह-जगह कूड़े व गंदगी के ढेर फैले हुए है। पूर्व सभासद राजकिशोर शाह व अन्य लोगों ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए कहा डांक बंगले जैसी सुंदर जगह में एनेक्सी भवन में गंदगी व झाड़ियो का साम्राज्य काफी सोचनीय विषय है पर मामले में लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा स्वच्छता की ओर कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा इसके अलावा 1911 में बने ऐतिहासिक डाक बंगला भवन परिसर में भी झाड़ियां उग चुकी पर विभागीय अधिकारी मूक दर्शक बने बैठे हैं। उन्होंने कहा एक वक्त ऐसा था जब डाक बंगला परिसर में रंग-बिरंगे फूल खिला करते थे बड़े-बड़े राजनेता व उच्च स्तरीय अधिकारी यहां रह चुके हैं।

पूर्व सभासद ने कहा इस स्थान में बाहर से पर्यटक आकर रहते हैं इस स्थान की साफ सफाई का विभाग के द्वारा विशेष ध्यान रखना चाहिए। पर विभाग के द्वारा स्वच्छता की ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा आज डाक बंगला परिसर में बना एनेक्सी भवन पूरी तरह बदहाल हो चुका है। पूर्व सभासद व क्षेत्रीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से डांक बंगला परिसर की साफ सफाई करने की मांग उठाते हुए गहरी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश