रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उप जिलाधिकारी कार्यालय लोहाघाट में गरजे मिनिस्ट्रियल कार्मिक किया आर पार की लड़ाई का ऐलान।
Laxman Singh Bisht
उप जिलाधिकारी कार्यालय लोहाघाट में गरजे मिनिस्ट्रियल कार्मिक किया आर पार की लड़ाई का ऐलान।

लोहाघाट आज दिनांक 9 सितंबर 2026 को फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोशिएशन के जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार के अध्यक्षता एवं जनपदीय सचिव जीवन चंद्र ओली के संचालन में उप जिलाधिकारी कार्यालय लोहाघाट के प्रवेश द्वार पर सभी विभागों के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों द्वारा गेट मीटिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया, ज्ञात हो कि विगत 7 सितंबर 2026 से फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले जिले के सभी विभागों के मिनिस्ट्रियल कार्मिक अपनी 12 सूत्रीय मांगों के लिये आंदोलन रत हैं। जिनमें प्रमुख मांग कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन ₹2800.00, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का आवेदन एवं उपनिदेशक (प्रशासनिक) पद का सृजन प्रमुख मांगे हैं, सभी वक्ताओं ने कहा कि मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की इन न्यायोचित मांगों पर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी की शासन के साथ कई बार वार्ता में सहमति हो चुकी है, परंतु वर्तमान तक शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं और सरकार अभी भी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है, इसलिए अब संगठन को आर पार की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है।

उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों से फेडरेशन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करने का आवाहन भी किया है। लोहाघाट के अलावा पाटी, बाराकोट, चम्पावत, टनकपुर एवं वनवास में भी कार्मिकों द्वारा गेट मीटिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आज संगठन के प्रांतीय संयोजक सौरभ चंद उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, सुरेंद्र सौंन, एल0 एम0 चतुर्वेदी, खीम सिंह बिष्ट, हिमांशु मुरारी, प्रकाश तड़ागी, मिंटू राणा, लोचन त्रिपाठी, सुभाष सिंह,नवीन कुमार, अंबादत शर्मा, अशरफ अली, संजीव रस्तोगी, ज्योति बिनवाल, नवीन जोशी, हरीश पवार, प्रमोद कुमार, अमित बोहरा, पप्पू चंद, मीना अधिकारी, रेनू पुनेठा, सूरज राणा, राहुल उप्रेती, नरेंद्र सिंह, गिरीश पांडे, त्रिभुवन सिंह अधिकारी, महेश सिंह, विकास कुमार टम्टा, जगदीश सिंह सावंत, दिनेश चंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।