Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 31, 2026

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम।

लोहाघाट के सीमांत विद्यालय पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया।विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ.सुधाकर जोशी द्वारा परीक्षाफल की घोषणा घोषणा की गई।कक्षा 6 में दीपिका ,अनुश्री एवं हिमानी कक्षा 7 में अंकिता,अंजली,गीता ,8 में चांदनी भट्ट,खुशी बोहरा, मीतांसी,9 में रिया,दीपा बोहरा,दीपा खोलिया,कक्षा 11 में स्नेहा बोहरा, चंचला अधिकारी,कविता आर्या,ने प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त किए।विद्यालय में स्नेहा,चांदनी एवं चंचला में प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए।स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य द्वारा मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में परीक्षा प्रभारी भुवन अधिकारी,पीटीए अध्यक्ष बिमला देवी, एसएमसी अध्यक्ष कमला देवी शिक्षक,कमलेश जोशी,सुशील जोशी,नीरज नाथ,गणेश बोहरा,गार्गी गंगवार,कंचना आर्य नेहा शर्मा, सुरेंद्रजीत कौर,गायत्री जोशी,अनुराग लेखक,कमल किशोर राय,राहुल पाटनी,खिलानंद खोलिया आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें