Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीएम घोषणा के तहत धूनाघाट–बसौट मोटर मार्ग को 83.46 लाख की स्वीकृति

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 23, 2026

सीएम घोषणा के तहत धूनाघाट–बसौट मोटर मार्ग को 83.46 लाख की स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार जनपद चम्पावत सहित प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में जनपद के ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की गई है।मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 424/2023 के अंतर्गत, लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पाटी में स्थित धूनाघाट–बसौट मोटर मार्ग के नवनिर्माण (द्वितीय चरण, स्टेज-1) को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना क्षेत्रीय संपर्क को सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी।मुख्य अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, अल्मोड़ा द्वारा प्रस्तुत विस्तृत आगणन के आधार पर 3.00 किलोमीटर लंबे इस मोटर मार्ग के निर्माण हेतु कुल ₹83.46 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मोटर मार्ग के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं सुलभ परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विस्तार हेतु निरंतर कार्य कर रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं सृजित हो रही हैं।

जरूरी खबरें