Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लोहाघाट:विवेकानंद जयंती पर भाषण प्रतियोगिता में अर्पिता रही प्रथम, अंकित व हिमांशु रहे अब्बल।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 12, 2026

विवेकानंद जयंती पर भाषण प्रतियोगिता में अर्पिता रही प्रथम, अंकित व हिमांशु रहे अब्बल।

राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में “स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रवाद” विषय पर छात्रों ने रखे प्रभावशाली विचार।लोहाघाट के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर “स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रवाद” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र, समाज और युवा चेतना से जुड़े महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में अर्पिता राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकित चौबे द्वितीय और हिमांशु जजरिया ने तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त दीक्षा बोरा, दीपक जोशी, हिमानी गहतोड़ी एवं आंचल मनराल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ किशोर चंद्र जोशी, डॉ. वंदना चंद, डॉ. अनीता टम्टा, डॉ. सोनाली कार्तिक एवं डॉ. भूप सिंह धामी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमा कांडपाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में छात्रसंघ अध्यक्ष शिखर वर्मा, ऋतिक ढेक, मुकेश कुमार, मनीष बिष्ट एवं विनोद बगोली सहित अनेक छात्र-छात्राओं का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

जरूरी खबरें