Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शहीद हरी सिंह के नाम से जानी जाएगी बगोटी गंगेश्वर सड़क। डीएम ने दिया आश्वासन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 22, 2025

शहीद हरी सिंह के नाम से जानी जाएगी बगोटी गंगेश्वर सड़क। डीएम ने दिया आश्वासन।

शहीद की पत्नी वीरांगना सरस्वती देवी ने जिलाधिकारी को दिया धन्यवाद।लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे बगोटी गांव के जांबाज योद्धा हरि सिंह ने 1971 भारत पाक युद्ध में देश की रक्षा करते हुए वीरगति पाई थी। तब उनकी पत्नी सरस्वती देवी की उम्र मात्र 18 वर्ष की थी। शादी के मात्र 3 वर्ष बाद है उनका सुहाग छिन गया। पति की शहादत के बाद सरस्वती देवी पिछले 54 वर्षों से अपने शहीद पति की तस्वीर के आगे दीप जलाकर उनकी स्मृति को जीवित रखे हुए हैं। वीरांगना सरस्वती देवी ने अपनी अंतिम इच्छा जताते हुए कहा मेरे शहीद पति के नाम का सम्मान हो उन्होंने कहा क्षेत्र की बगोटी गंगेश्वर खेत सड़क का नाम मेरे पति शहीद हरि सिंह के नाम पर रखा जाए। ताकि क्षेत्र की आने वाली पीढ़ी उनके पति की शहादत को याद रखें और देश सेवा में जाने के लिए उनका जोश बना रहे।मामले में उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को अपनी इच्छा से अवगत कराया। इस नेक कार्य में क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता पांडे व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंडित प्रवीन पांडे ने भी मामले को जिलाधिकारी के सामने प्रमुखता से रखा। मामले में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने वीरांगना सरस्वती देवी की इच्छा का सम्मान करते हुए सड़क का नाम अमर शहीद हरि सिंह के नाम पर रखने का ठोस आश्वासन दिया है। जिलाधिकारी ने कहा हमें गर्व है कि हमारे जिले में ऐसे अमर शहीद है उनका पूरा सम्मान किया जाएगा।जिलाधिकारी के द्वारा इच्छा का सम्मान करने के लिए वीरांगना सरस्वती देवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता पांडे व पंडित प्रवीन पांडे सहित सभी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें