Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चार दिन से लगातार बैंक बंद व्यापारी व जनता परेशान

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 27, 2026

चार दिन से लगातार बैंक बंद व्यापारी व जनता परेशानपिछले चार दिनों से लगातार बैंक बंद होने से व्यापारियों व जनता को कई दिक्कतो सामना करना पड़ा है। लोगों को आज मंगलवार को बैंक खुलने की उम्मीद थी दूर-दूर क्षेत्र से लोग सुबह ही बैंक में अपने कामकाज निपटाने लोहाघाट पहुंचे। यहां आकर लोगों को पता चला कि आज बैंकों की हड़ताल है जिस कारण लोग मायूस होकर वापस घरो को लौटे। लोहाघाट नगर के व्यापारी जावेद, सतीश मुरारी ,जगदीश गोरखा, दीपक फर्त्याल, भैरव राय , जब्बार आदि ने कहा पिछले शनिवार से बैंक लगातार 3 दिन से बंद है ।आज उन लोगों को बैंक खुलने की उम्मीद थी लेकिन आज बैंकों की हड़ताल होने से बैंक बंद रहे उन लोगों के बैंक संबंधी कार्य नहीं हो पाए जिस कारण कई दिक्कते उन्हें उठानी पड़ी।उन्होंने बताया दूर दूर क्षेत्र की जनता बैंक में कार्य करने पहुंची थी पर उन्हें मायूसी हाथ लगी । उन्होंने बताया आज बाजार में भी काफी भीड़ थी पर बैंकों की हड़ताल के चलते लोग अपनी धनराशि नहीं निकाल पाए जिस कारण इसका असर व्यापार में भी पड़ा है। उन्होंने कहा बैंकों को पूर्व में हड़ताल की सूचना देनी चाहिए थी ।आज लोहाघाट में हड़ताल के चलते स्टेट बैंक आफ इंडिया ,पीएनबी ,बैंक ऑफ़ बड़ोदा ,नैनीताल बैंक, यूनियन बैंक की शाखाओ में ताले लटके रहे। सिर्फ सहकारी बैंकों व एचडीएफसी में कामकाज चालू रहा।

जरूरी खबरें