Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बनी हर घर नल हर घर जल योजना बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 9, 2024
ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बनी हर घर नल हर घर जल योजना बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप चम्पावत जिले की लोहाघाट विधान सभा के बाराकोट ब्लॉक के चोमैल क्षेत्र के दूरस्थ लीदू ग्राम पंचायत के सिमेला के ग्रामीणों के लिए हर घर जल हर घर नल योजना जी का जंजाल बन गई है ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं रविवार को गांव के गिरीश जोशी व ग्रामीणों ने बताया सरकार ने ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह जनकल्याणकारी योजना चलाई है तथा लाखों करोड़ों रुपए का बजट भी दिया ग्रामीणों ने कहा पर शिमेला गांव में विभागीय अधिकारियों ने योजना में पलीता लगाते हुए गांव में पहले से चल रही पेयजल योजना से ही गांव में बिना किसी से पूछे कनेक्शन बाट दिए जिस कारण अब योजना में जो पहले थोड़ा बहुत पानी आता था वह आना भी बंद हो गया है ग्रामीणों ने कहा विभाग ने गांव के लिए किसी नई योजना का निर्माण नहीं किया हां इतना जरूर किया पुरानी योजना से जो गांव में पहले तीन स्टैंड पोस्ट थे उन्हें 10 कर दिया गया अब गांव में पेयजल के लिए ग्रामीणों में आपस में विवाद हो रहा है पानी के लिए गांव की महिलाएं व बच्चे 3 किलोमीटर दूर गधेरे से पानी ढो रहे हैं उनके मवेशियों को हफ्तों हफ्तों तक पानी नहीं मिल पा रहा है गांव के सभी प्राकृतिक स्रोत सूख चुके हैं ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर योजना में धांधली करने तथा सरकारी बजट खपाने के गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही चेतावनी दी है अगर विभाग गांव के लिए नई योजना का निर्माण नहीं करता है तथा ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं कराता है तो वह डीएम चंपावत कार्यालय में धरना देंगे तथा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की जाएगी ग्रामीणों ने कहा विभाग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में पलीता लगा रहा है जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है ग्रामीणों ने डीएम चंपावत व एसडीएम लोहाघाट से गांव में पेयजल उपलब्ध कराने तथा विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की है   ग्रामीणों ने कहा चंपावत जिले में इस योजना में कई धांधली व घोटाले के आरोप लगातार लगते आ रहे हैं सरकार द्वारा करोड़ों का बजट खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है क्योंकि योजना की मॉनिटरिंग करने वाला कोई नहीं है विभागीय अधिकारी और ठेकेदार चांदी काट रहे हैं समस्या पहले से ज्यादा बड़ गई हैं

जरूरी खबरें