रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :भावना मुरारी ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट (जेआरएफ) परीक्षा
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट भावना मुरारी ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट (जेआरएफ) परीक्षा
लोहाघाट नगर की होनहार छात्रा भावना मुरारी ने अपनी कड़ी मेहनत से यूजीसी नेट (जेआरएफ) परीक्षा उत्तीर्णे की है। भावना ने परीक्षा में 99.83 पर्सेंटाइल प्राप्त किए है। भावना की इस शानदार उपलब्धि पर नगर वासियों ने खुशी जताते हुए शुभकामना दी है। लोहाघाट नगर के प्रमुख व्यापारी व पूर्व व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी और श्रीमती रेखा मुरारी की बेटी भावना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट से प्राप्त की। बीएससी पंतनगर विश्वविद्यालय से प्राप्त की तथा एमएससी चंद्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कानपुर से प्राप्त की। भावना ने दिल्ली के नामी अस्पताल में डायटिशियन की नौकरी करते हुए साथ साथ यूजीसी नेट की तैयारी की। भावना ने अपने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की।
भावना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा स्व. जमुना दत्त मुरारी और दादी केसवी मुरारी व अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया है। छात्रा की इस शानदार सफलता पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, एडवोकेट नवीन मुरारी, लक्ष्मण बिष्ट, शेखर उप्रेती, पप्पू वर्मा, किशोर मुरारी, ब्रजेश माहरा, योगेश मुरारी, धीरेंद्र खोलिया शिक्षक विपिन खोलिया ,दीपक ओली, अनिल भट्ट, मनोज गर्ग, राजेश चौबे , हितेश मुरारी, जीवन गहतोड़ी आदि ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी। भावना के पिता सतीश मुरारी ने कहा मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। कहा हर मां-बाप को बेटी की शिक्षा पर जोर देना चहिए। मुरारी ने कहा आज उनकी बेटी ने अपने स्वर्गीय दादा जी का सपना पूरा किया है।
विज्ञापन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश