Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: भाजपा ने धूमधाम से मनाई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती।।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 6, 2025

डॉक्टर मुखर्जी के पग चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प।लोहाघाट में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती को काफी धूमधाम के साथ मनाया ।रविवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर की अध्यक्षता में एनेक्सी भवन लोहाघाट में हुए कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र में पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया ।नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा डॉक्टर मुखर्जी एक सच्चे देशभक्त थे ।6 जुलाई 1901 को उनका जन्म कोलकाता में हुआ था कहा जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सबसे पहले एक निशान एक विधान का नारा देते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाने के नारे को बुलंद किया ।आज डॉक्टर मुखर्जी के पग चिन्हो में चलकर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है ।कहा डॉक्टर मुखर्जी ने 23 जून 1953 को कश्मीर में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी के पग चिन्हों में चलने का संकल्प लेते हुए देशवासियों को डॉक्टर मुखर्जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महेश बोहरा ,गौरव पांडे ,सतीश चंद्र पांडे, चंद्रशेखर बगोली, देवेंद्र अधिकारी ,लोहित खोलिया, पंकज ढेक ,श्याम ढेक , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा ,सचिन जोशी ,नरेश फर्त्याल , रेनू गढकोटी ,सोनू चौबे आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें