Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पाटन पाटनी जिला पंचायत से सुनीता जोशी को 2174 मतो से शानदार जीत भाजपा ने मनाया जीत का जश्न।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 31, 2025

पाटन पाटनी जिला पंचायत से सुनीता जोशी को 2174 मतो से शानदार जीत

सुनीता जोशी को 5570 और सुष्मिता फर्त्याल को 3396 मत

भाजपा ने मनाया जीत का जश्न। जिले की सबसे चर्चित पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता जोशी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सुष्मिता फर्त्याल 2174 को मतो से मात देकर शानदार जीत हासिल की है पाटन पाटनी जिला पंचायत क्षेत्र की जनता ने सुनीता जोशी को 5570 मत और सुष्मिता फर्त्याल को 3396 मत दिए है । सुनीता जोशी की शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सुनीता जोशी के चुनाव कार्य कार्यालय में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर की अध्यक्षता में जीत का जश्न मनाया । सुनीता जोशी व उनके पति सचिन जोशी को जीत की बधाई देते हुए पाटन पाटनी जिला पंचायत क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया कहा यह जनता की जीत है। वही सुनीता जोशी और उनके पति सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी ने पाटन पाटनी जिला पंचायत क्षेत्र की समस्त देवतुल्य जनता को अपना आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद दिया। विशेषकर मातृशक्ति को सचिन जोशी ने कहा यह जनता की जीत है वह जनता के हर सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे।इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगोली राजू गढ़कोटी ,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, चंद्रशेखर बगोली दीपक सुतेड़ी, सुनील चौबे, भास्कर गढ़कोटी, एलडी भट्ट सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें