Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट से सुनीता जोशी को जीत दिलाने के लिए भाजपा ने कसी कमर

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 12, 2025

पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट से सुनीता जोशी को जीत दिलाने के लिए भाजपा ने कसी कमरजिले की सबसे चर्चित जिला पंचायत सीट पाटन पाटनी में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुनीता जोशी को जीत दिलाने के लिए भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। भाजपा ने पंचायत चुनाव प्रभारी शंकर पांडे के दिशा निर्देश में चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित कर पाटन पाटनी जिला पंचायत से भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी सुनीता जोशी पत्नी सचिन जोशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए बैठक आयोजित कर रणनीति तैयार की ।चुनाव प्रभारी शंकर दत्त पांडे ने सभी भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को सुनीता जोशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान से जुटने का आह्वन किया। मालूम हो इस चर्चित सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता जोशी का मुकाबला पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की बेटी सुष्मिता फर्त्याल के साथ है। यह सीट भाजपा की नाक का सवाल बन चुकी है। बैठक में मोहित पाठक ,राजू गढ़कोटी ,चंद्रशेखर बगोली, कैलाश पांडे ,लोहित खोलिया, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश चंद्र पांडे, कैलाश चंद्र पांडे ,मोहन पाटनी, सचिन जोशी, योगेश मेहता, दीपक सूतेड़ी, गिरीश कुवर, योगेश मेहता, सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें