Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लोहाघाट :भाजपा ने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों व जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियो का किया स्वागत।

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 7, 2025

भाजपा ने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों व जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियो का किया स्वागत।भाजपा ने रविवार को नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन कर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों, भाजपा जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियो का स्वागत किया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचिन जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश पांडे, भाजपा जिला मंत्री महेश बोरा ,जिला आईटी संयोजक बलवंत गिरी का स्वागत किया। नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर ने कहा पार्टी हाई कमान ने पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। जिसका फायदा आने वाले चुनाव में पार्टी को होगा कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सुरेंद्र बोरा, सूरज कुमार, लोहित खोलिया, अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें